teensexonline.com
Monday, September 30, 2024
No menu items!
HomeLifestyleजिन लड़कों में होती हैं ये 5 आदतें, उन्हें लड़कियां बिल्कुल पसंद...

जिन लड़कों में होती हैं ये 5 आदतें, उन्हें लड़कियां बिल्कुल पसंद नहीं करतीं

लड़कों को जब भी कोई खूबसूरत लड़की दिखती है, तो वे सोचते हैं कि इसे तो आसानी से इंप्रेस कर लेंगे. लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हैं. जिस तरह लड़कों की चॉइस होती है, उसी तरह लड़कों को लेकर लड़कियों की भी अपनी पसंद होती है. आमतौर पर लड़कियां शक्ल सूरत से ज्यादा लड़कों की आदतों को नोटिस करती हैं.

दरअसल गर्ल्स हमेशा अपनी लाइफ में सिक्योरिटी चाहती हैं, इस कारण उन्हें अच्छे से पता होता है कि जीवन सूरत नहीं सीरत के सहारे अच्छे से बिताया जाता है. जब कोई लड़का किसी लड़की से बात करता है, तो उसे अंदाजा भी नहीं लगेगा कि बात करते हुए लड़कियां उनकी कितनी चीजों को नोटिस कर लेती हैं. तो अगर आप भी किसी लड़की को अपना दिल दे बैठे हैं और उसे अपनी जिंदगी में लाना चाहते हैं, तो कुछ आदतों को बिल्कुल छोड़ दीजिए. यहां जानिए ऐसी 5 आदतों के बारे में, जो अक्सर लड़कियों को पसंद नहीं होतीं.

खुद की तारीफ करने वाले

जो लड़के हमेशा बातों में खुद की तारीफ ​करते हैं, बढ़ चढ़कर बातों को बोलते हैं. ऐसे लड़के लड़कियों को बिल्कुल समझ नहीं आते. ऐसे लोग हर बात को अपनी ही तरह से समझते हैं और अपनी सोच को दूसरे पर थोपना चाहते हैं. लड़कियों को वो लड़के पसंद होते हैं, जो दूसरों की भी बात सुनें.

नकारात्मक सोच वाले लड़के

वो लड़के जो हर चीज को लेकर नकारात्मक रहते हैं, रोते रहते हैं या अपना दुखड़ा लेकर बैठे रहते हैं, वो लड़कियों को पसंद नहीं आते. लड़कियों के दिमाग में लड़कों की इमेज हमेशा स्ट्रॉन्ग मैन टाइप होती है. उन्हें लगता है कि लड़के अपने मनोबल से किसी भी स्थिति को पार कर सकते हैं.

गॉसिप करने वाले

जिन लड़कों को गपशप मारना बहुत पसंद होता है, वो खुद का समय भी बर्बाद करते हैं और दूसरों का भी. ऐसे लोग किसी को भी जल्दी जज करते हैं और फिर इधर उधर उसके बारे में बातें करते हैं. लड़कियों को गॉसिप करने वाले लड़के बिल्कुल समझ नहीं आते.

गाली गलौज करने वाले

लड़कियां हमेशा ऐसा लड़का चाहती हैं, जो शालीन और स्मार्ट हो. जिसे हर काम को अच्छे से करना आता हो. सोशल मैनर्स भी पता हों और जरूरत पड़ने पर स्थितियों से निपटना भी आता हो. भाईगीरी दिखाना, गाली गलौज करना और झूठ बोलने जैसी आदतें जिनमें होती है, उन्हें लड़कियां पसंद नहीं करतीं.

डॉमिनेट करने वाले लड़के

कुछ लड़कों में आदत होती है, कि वे हर किसी को डॉमिनेट करने की कोशिश करते हैं. ऐसे लोग भला अपने पार्टनर को कंट्रोल करने से कैसे पीछे हट सकते हैं. इस तरह के लड़के, लड़कियों को समझ नहीं आते.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments