teensexonline.com
Sunday, September 29, 2024
No menu items!
HomeLifestyleTravelएक दिन की छुट्टी पर दिल्ली के आसपास घूमने के लिए ये...

एक दिन की छुट्टी पर दिल्ली के आसपास घूमने के लिए ये जगह हैं सबसे खास

 त्योहारों का सीजन अगले सप्ताह से शुरू होने वाला है। इन दिनों लोग घूमने के लिए अपने आसपास की जगहों पर जाते हैं। हालांकि, कोरोना महामारी के दौर में लोग रोड ट्रिप पर जाना ज्यादा पसंद करते हैं। इससे संक्रमित होने का खतरा कम हो जाता है। विशेषज्ञ भी हमेशा यात्रा करने के दौरान कोरोना नियमों का पालन करने की सलाह देते हैं। इसके लिए यात्रा करते समय मास्क पहनकर रहें, शारीरिक दूरी का पालन करें। साथ ही साफ-सफाई का भी पूरा ख्याल रखें। इससे आप और आपके चाहने वाले कोरोना वायरस से सुरक्षित रह सकते हैं। अगर आप भी त्योहारों के सीजन में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप दिल्ली के आसपास इन जगहों पर जा सकते हैं। आइए जानते हैं-

नीमराना, राजस्थान

दिल्ली जयपुर राष्ट्रीय मार्ग पर यह जगह स्थित है। काफी संख्या में लोग नीमराना घूमने जाते हैं। 15 वीं शताब्दी की इस विरासत को होटल में बदल दिया गया है। नीमराना राजस्थान के अलवर जिले में स्थित है। दिल्ली से इसकी दूरी 122 किलोमीटर है। एक दिन की छुट्टी पर दिल्ली के आसपास घूमने के लिए नीमराना बेहतरीन जगह है।

दमदमा झील, गुरुग्राम

हरियाणा के गुरुग्राम में दमदमा झील स्थित है। यह एक प्राकृतिक झील है, जिसकी खूबसूरती देखने लायक है। काफी संख्या में दिल्ली और इसके आसपास के लोग दमदमा झील पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। दमदमा झील के किनारे आप नेचर वॉक कर सकते हैं। इसके अलावा, वॉचिंग और बोटिंग का आनंद उठा सकते हैं। राजधानी दिल्ली से दमदमा झील की दूरी महज एक घंटे की है।

ताजमहल, आगरा

अगर आप ताजमहल का दीदार नहीं कर पाए हैं, तो इस बार घूमने के लिए आगरा जरूर जाएं। आगरा न केवल ताजमहल के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि इस शहर में कई अन्य किला हैं, जो अपनी वास्तु कला के लिए जाना जाता है। आप आगरा की सैर महज एक दिन में कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments