teensexonline.com
Wednesday, October 2, 2024
No menu items!
HomeLifestyleऑमलेट बनाते वक्त या बाद में बर्तनों में आती है महक तो...

ऑमलेट बनाते वक्त या बाद में बर्तनों में आती है महक तो अपनाएं ये ट्रिक्स

अंडा न्यूट्रीशन से भरपूर होता है। सर्दियां आते ही इसकी खपत ज्यादातर घरों में बढ़ जाती है। ऑमलेट, उबला अंडा हो या एग करी इसे लोग कई तरह से खाते और पसंद भी करते हैं। हालांकि इसके साथ एक समस्या होती है कि अंडा बनाने के बाद स्मेल आती है। यह महक ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं होती। खासतौर पर जब ऑमलेट बनता है तो अंडे की महक बनाते वक्त तो आती ही है साथ ही बाद में बर्तन भी बदबू करते रहते हैं। यहां कुछ टिप्स हैं जिनसे आप इस प्रॉब्लम से काफी हद तक छुटकारा पा सकते हैं।

-अंडे का जो पीला भाग होता है जब वह जलने लगता है तब ज्यादा महक आती है। इसलिए ध्यान रखें कि ऑमलेट हमेशा धीमी आंच पर बनाएं। इससे आपको देर जरूर लगेगी लेकिन पूरे घर में बदबू कम फैलेगी।

-कुछ अंडे ऐसे होते हैं जो लंबे वक्त तक रखे होते हैं, वे ज्यादा स्मेल करते हैं। कोशिश करें कि अंडे फ्रेंश लें।

-अंडा फेंटने के साथ इसमें थोड़ा सा दूध मिला लें। तवे या पैन में अच्छी तरह घी लगाएं और लेयर थोड़ी थिक रखें। आंच धीमी रखें। बीच में थोड़ी देर के लिए मीडियम आंच करें फिर धीमा कर दें। याद रखें पैन को पहले से बहुत गरम न करें, इससे भी योक के जलने पर महक फैलने के चांस बढ़ जाते हैं।

-ऑमलेट को पैन पर डालने के बाद ढंक कर पकाएं इससे बदबू नहीं उड़ेगी और यह फ्लफी बनेगा। जब ऑमलेट बन जाए तो ऊपर से धनिया और नींबू की कुछ बूंदे निचोड़ लें।

-जिन बर्तनों में अंडा फेंटा हो उनमें नींबू डालकर रख दें। कोशिश करें कि इन्हें अंडा बनाते ही पानी से धो डालें। फिर नींबू डालकर रख दें। अंडे के बर्तनों को अलग धोएं और इसमें यूज किया स्क्रबर भी अलग रखें वर्ना महक सारे बर्तनों में चली जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments