teensexonline.com
Saturday, September 28, 2024
No menu items!
HomeLifestyleTravelबेहद खूबसूरत और साफ शहर है इंदौर, यहां जाएं तो इन जगहों...

बेहद खूबसूरत और साफ शहर है इंदौर, यहां जाएं तो इन जगहों का करें रुख

मध्यप्रदेश का इंदौर एक ऐसा शहर है जो बेहद खूबसूरत और साफ है। इस जगह पर आपको खाने के कई ऑप्शन के साथ-साथ घूमने की कई जगहें भी मिल जाएंगी। यहां पर खूबसूरत बाजारों से लेकर स्ट्रीट फूड स्टाल, मंदिर, वॉटरफॉल और वाइल्ड लाइफ सैन्चुरी हैं।अगर आप नए साल पर आने वाले वीकेंड पर इंदौर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां आसपास की जगहों को आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। इन जगहों पर आपको बेहद अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। आप इंदौर के करीब ओंकारेश्वर, तिंचा वॉटरफॉल, जहज महल, नर्मदा घाट जैसी पर्यटन स्थलों को घूम सकते हैं। जानते हैं यहां आसपास घूमने की जगहों के बारे में-

1) रालामंडल वाइल्डलाइफ सैन्चुरी

अगर आपको वाइल्डलाइफ में इंटरेस्ट है तो ये जगह आपके लिए है। यहां पर प्रकृति लवर्स भी एंजॉय कर सकते हैं। आपको यहां हिरण, खरगोश, सांभर और दुर्लभ पक्षी देखने को मिलेंगें। यहां आप चंदन के पेड़ को भी देख सकते हैं।

2) ओंकारेश्वर 

ओंकारेश्वर इंदौर से करीब 60 किलोमीटर दूर है। हरे-भरे घास के मैदान और प्राकृतिक खूबसूरती को एंजॉय करने के लिए ये बेहतरीन जगह है। यहां पर आने वाले श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के बाद कुछ समय शांति में बिताना पसंद करते हैं।

3) पातालपानी वाटरफॉल

इंदौर से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर पातालपानी वाटरफॉल्स है, जो बेहद खूबसूरत है। स्थानीय लोगों से लेकर पर्यटकों के लिए ये फेमस पिकनिक स्पॉट है। 300 फीट ऊंचा ये वाटरफॉल इंदौर-खंडवा रास्ते में है। शहर  का ये पॉपुलर ट्रेकिंग स्पॉट भी है।

4) वेधशाला

ये जगह उज्जैन में है। इंदौरा से उज्जैन काफी पास है। राजा जयसिंह ने 1725 में वेधशाला का निर्माण किया था। इसे जंतर मंर के नाम से भी जाना जाता है। इसे भारत की पहली वैज्ञानिक वेधशाला माना जाता है।

5) जहज महल 

अगर आप आर्किटेक्चर में इंटरेस्ट है तो जहज महल का रुख जरूर करें। ये इंदौर से लगभग 28 किलोमीटर की दूरी पर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments