teensexonline.com
Saturday, September 28, 2024
No menu items!
HomeLifestyleRecipesओरियो बिस्किट है पसंद? इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं टेस्टी...

ओरियो बिस्किट है पसंद? इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं टेस्टी वफल

आज नए साल का पहला दिन है ऐसे में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए अगर आप कुछ खास बनाने का सोच रही हैं तो आप वफल बना सकती हैं। ये खाने में यकीनन सभी को खूब पसंद आएगा, साथ ही आसानी से बनकर तैयार भी हो जाएगा। इसे बनाने के लिए बहुत कम सामान की जरूरत होती है। वैसे तो ये कई तरह के फ्लेवर के साथ आते हैं, लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं ओरियो डार्क नाइट वफल की रेसिपी।  तो जानते हैं ओरियो डार्क नाइट वफल बनाने की सामग्री और तरीका।

ओरियो डार्क नाइट वफल बनाने का सामान

क्रश किए हुए ओरियो बिस्कुट, मैदा, चीनी, कोको पाउडर, अंडे, तेल, बेकिंग पाउडर, क्रीम चीज, कंडेंस्ड मिल्क, दूध

कैसे बनाएं ओरियो डार्क नाइट वफल

इसे बनाने के लिए एक बड़ा कटोरा लें और उसमें मैदा डालें। फिर इसमें पिघला हुआ मक्खन, चीनी, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर और अंडे डालें। फिर इसे अच्छी तरह मिलाएं और इस बात का ध्यान रखें कि आपके बैटर में कोई गांठ न रह जाए। तब तक अपने वफल आयरन को मध्यम आंच पर पहले से गरम करें और उस पर थोड़ा तेल छिड़कें। यह आपके वफल को चिपके रहने से रोकेगा। अब वफल आयरन में वफल बैटर डालें और इसे बंद कर दें। वफल को सुनहरा भूरा होने तक पकाएं। अब पकने के लिए अंदाजन समय दें। वफल को कुचले हुए ओरियो क्रम्ब्स से गार्निश करें, या आप इसे अपने पसंदीदा वेनिला आइसक्रीम या क्रीम चीज के साथ भी खा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments