teensexonline.com
Saturday, September 28, 2024
No menu items!
HomeLifestyleइस सीक्रेट रेसिपी से घर पर बनाएं टिकटॉक वाला फेमस बेक्ड फेटा...

इस सीक्रेट रेसिपी से घर पर बनाएं टिकटॉक वाला फेमस बेक्ड फेटा चीज़ पास्ता

पास्ता एक इटैलियन डिश होते हुए भी भारत में बहुत काफी लोकप्रिय है। चाहे बच्चे हों या बड़े, सभी पास्ता बड़े चाव से खाते हैं। यह एक ऐसी डिश है जिसे आप ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर, कभी भी खा सकते हैं। पास्ता के साथ गार्लिक ब्रेड का कॉम्बिनेशन तो लाजवाब लगता है। पास्ता को आप कई तरह से बना सकते हैं। आप चाहे तो इसे व्हाइट सॉस, रेड सॉस या मिक्स सॉस में भी बना सकते हैं। इसी तरह पास्ता में आप अपनी पसंद की सब्ज़ियाँ जैसे कॉर्न, शिमला मिर्च, ऑलिव, मशरूम आदि भी दाल सकते हैं। हालाँकि, प्लेन पास्ता भी खाने में बहुत टेस्टी लगता है। आप पास्ता को गैस पर पैन में बना सकते हैं या ओवन में बेक करके भी बना सकते हैं। बेक्ड पास्ता बनाने के बहुत आसान होता है लेकिन इसे बनाने लिए आपको ओवन के तापमान और टाइमिंग का ध्यान रखना होता है। आज के इस लेख में हम आपको बेक्ड फेटा चीज़ पास्ता बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। यह पास्ता झटपट बन जाता है और खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है। शॉर्ट वीडियो एप टिकटॉक पर यह रेसिपी काफी वायरल हो रही है। आप भी इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें –

सामग्री 

  • चेरी टमाटर – 500 ग्राम
  • फेटा चीज़ – 250 ग्राम
  • पास्ता – 250 ग्राम
  • ऑलिव ऑयल – 1/4 कप और 1 चम्मच फेटा चीज़ – 250 ग्राम
  • ऑरेगैनो – 1 चम्मच
  • चिली फ्लेक्स – 1 चम्मच
  • काली मिर्च – स्वादानुसार
  • नमक – स्वादानुसार

विधि 

  • सबसे पहले एक माइक्रोवेव सेफ ट्रे में चेरी टमाटर लें। इसमें 1 चम्मच ऑरेगैनो, चिली फ्लेक्स, स्वादानुसार काली मिर्च और नमक डालें।
  • अब इसमें 1/4 कप ऑलिव ऑयल डालें।
  • चेरी टमाटर के बीच में 3-4 कलियाँ लहसुन की रखें और सभी सामग्री को चम्मच से अच्छी तरह मिला लें।
  • ध्यान दें कि टमाटर पर मसालों और तेल की कोटिंग हो जाए।
  • अब ट्रे के बीच में फेटा चीज़ का क्यूब रखें। इस पर स्वादानुसार काली मिर्च, ऑरेगैनो, चिली फ्लेक्स, नमक और 1 चम्मच ऑलिव ऑयल डालें।
  • अब इस ट्रे को ओवन में रखें और 400F/200C पर लगभग 35 मिनट के लिए बेक करें।
  • जब तक फेटा चीज़ और टमाटर बेक हो रहे हैं, तब तक पास्ता उबाल लें। इसके लिए एक बड़े बर्तन में पानी और नमक डालकर उबाल लें।
  • अब इसमें पास्ता डालकर लगभग 5-7 मिनट तक उबालें।
  • जब पास्ता पक जाए तो पानी छानकर पास्ता अलग निकाल लें।
  • अब ओवन से ट्रे निकालें और फेटा चीज़ और चेरी टमाटर को एक फोर्क की मदद से मैश कर लें। हमें इसे तब तक मैश करना है जब तक सभी सामग्री आपस में अच्छी तरह से मिक्स न हो जाए।
  • अब इसमें उबला हुआ पास्ता डालें और चीज़-टमाटर सॉस के साथ अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • बेक्ड फेटा चीज़ पास्ता को गरमागर्म सर्व करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments