teensexonline.com
Saturday, September 28, 2024
No menu items!
HomeLifestyleघर पर शीर खुरमा बना कर रमजान के महीने को बनाइए और...

घर पर शीर खुरमा बना कर रमजान के महीने को बनाइए और खुशनुमा, पढ़ें आसान विधि

हर साल चांद का दीदार होने के बाद रमजान का महीना शुरू हो जाता है। रमजान के महीने को बरकतों का महीना माना जाता है। इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजे रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं। रमजान में रोजा शुरू होने से पहले सुबह सहरी खाई जाती है। इसक बाद दिन में कुछ भी खाया-पिया नहीं जाता है। शाम को सूरज ढलने के बाद रोज़ा खोला जाता है, जिसे इफ़्तारी कहते हैं। इफ्तारी में हर रोज़ तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं, जिसमें कुछ मीठा जरूर बनता है। इफ्तारी में शीर खुरमा और खीर ज़रूर रहती है। इसे बच्चे-बड़े सब खूब चाव से खाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको शेयर खुरमा बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं –

सामग्री

  • 2 लीटर फुल क्रीम दूध
  • 200 ग्राम घी
  • 250 ग्राम सूखे खजूर (लंबाई में कटे हुए)
  • 250 ग्राम काजू,  (कटे हुए)
  • 200 ग्राम बादाम, (पतले कटे हुए)
  • 200 ग्राम पिस्ता, (पतले कटे हुए)
  • 200 ग्राम किशमिश
  • आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच इलायची के दाने
  • 100 ग्राम पतली सेंवई

विधि : 

  • एक कढ़ाई को धीमी आंच पर रखें और सेंवई को हल्का गुलाबी होने तक भूनें। अब सेंवई को कढ़ाही से निकाल कर किसी बर्तन में ठंडा होने के लिए रख दें।
  • अब उसी कढाई में एक चम्मच घी डालें और काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश को हल्का भूरा होने तक भूनें। भुने हुए सूखे मेवे एक प्लेट में निकालें और एक तरफ रख दें। बचा हुआ घी कढ़ाई में ही रहने दें।
  • अब घी में इलायची के दानों को हल्का भून लें।
  • इसके बाद एक भारी तले के बर्तन में दूध को तेज आंच पर उबालें। एक बार उबाल आने के बाद इसमें भुनी हुई इलायची और बचा हुआ घी डालें।
  • इसके बाद सभी तले हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और आंच को धीमा कर दें। इसे 10 मिनट तक उबलने दें।
  • अब, किशमिश डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब भुनी हुई सेंवई डालें और आंच बंद कर दें।
  • अब इसमें चीनी डालें और सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिला लें।
  • अंत में इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और गर्मागरम परोसें।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments