teensexonline.com
Saturday, September 28, 2024
No menu items!
HomeLifestyleHealthप्रेगनेंसी में विटामिन डी की कमी को पूरा करते हैं ये फ़ूड,...

प्रेगनेंसी में विटामिन डी की कमी को पूरा करते हैं ये फ़ूड, डाइट में करें शामिल

प्रेगनेंसी के दौरान एक महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। इस समय शरीर कमज़ोर हो जाता जिससे थकान, पानी और पोषक तत्वों की कमी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इस समय एक महिला को अनेक पोषक तत्वों की ज़रुरत  होती है जो उसके और भ्रूण के स्वास्थ्य और सही विकास के लिए बेहद ज़रूरी होते हैं। प्रेगनेंसी में सही खान-पान और एक्सरसाइज बेहद ज़रूरी है। अक्सर महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान विटामिन डी की कमी हो जाती है, जिसकी वजह से हड्डियां और मांसपेशियाँ कमजोर हो जाती हैं। शरीर में विटामिन डी की कमी से थकान, जोड़ों में दर्द और मूड चेंज जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। विटामिन डी का सबसे अच्छा स्त्रोत सूर्य की रोशनी को माना जाता है इसलिए दिन में थोड़ी देर धूप में जरूर बैठने चाहिए। इसके साथ ही कुछ ऐसी खाने की चीज़ें हैं जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी खाने की चीज़ें हैं जो विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं –

दूध

दूध को संपूर्ण भोजन कहा जाता है। यह प्रोटीन के साथ-साथ विटमिन डी और कैल्शियम का भी एक बेहतरीन स्रोत है। यही वजह है कि प्रेगनेंसी में गर्भवती महिलाओं को दूध पीने की सलाह दी जाती है। प्रेगनेंसी में हर रोज एक गिलास दूध पीने से महिला को दिनभर के लिए जरूरी विटमिन डी की एक चौथाई मात्रा मिल जाती है।

अंडे

प्रेगनेंसी में अंडे का सेवन भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। अंडे का सफेद भाग विटमिन डी से भरपूर होता है। प्रेगनेंसी में अंडे खाने से गर्भवती महिला को दिनभर के लिए आवश्‍यक विटमिन डी मिल सकता है। अंडे में प्रोटीन की भी अधिक मात्रा होती है इसलिए आप इसे अपने आहार में जरूर शामिल करें।

मछली
अगर आप नॉन-वेजीटेरियन हैं तो सैमन और टूना मछली आपके लिए विटामिन डी की जरूरतों को पूरा करने का एक अच्छा विकल्प है। सैमन और टूना  मछली में भरपूर मात्रा में विटमिन डी पाया जाता है। सैमन मछली खाने से गर्भवती महिला की विटमिन डी की जरूरतों की पूर्ति हो जाती है।
मशरूम
मशरूम भी विटमिन डी का एक बेहतरीन स्त्रोत है। मशरूम को अपने आहार में शमिल कर आप विटामिन डी की कमी को काफी हद तक दूर कर सकते हैं। आप मशरूम की सब्जी बना कर खा सकती हैं या सूप में मशरूम का इस्तेमाल कर सकती हैं।
सोया 
सोया में भी भरपूर मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है। सोया से बने फूड जैसे टोफू और सोयाबीन बड़ियाँ शरीर में विटमिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं। जिन लोगों को लैक्टोस इनटॉलेरेंस या दूध से एलर्जी है,  उनके लिए सोया से बने उत्‍पाद अच्‍छा विकल्‍प हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments