teensexonline.com
Sunday, September 29, 2024
No menu items!
HomeEntertainmentलिव इन में रह रहा था जवान, पति को छोड़कर आई थी...

लिव इन में रह रहा था जवान, पति को छोड़कर आई थी प्रेमिका, खुलासा हुआ तो

आईटीबीपी में तैनात जवान नंदलालपुर में प्रेमिका के साथ लिवइन में रह रहा था। पत्नी को जानकारी हो गई। सुबह जिस समय दूधवाला आता है, पत्नी घर पहुंच गई। दरवाजा खटखटाया। प्रेमिका नींद में दूध लेने दरवाजे पर आई। प्रेमी की पत्नी को देखकर उसके होश उड़ गए। पत्नी ने शोर मचा दिया। भीड़ जमा हो गई। पुलिस आ गई। थाने पर पंचायत हुई। जैसे-तैसे मामला निपटा।

घटना सोमवार सुबह करीब छह बजे की है। अतरौली (अलीगढ़) निवासी युवक आईटीबीपी में सिपाही है। नोएडा में तैनाती है। गांव की एक युवती से उसकी पंद्रह साल पुरानी दोस्ती है। युवती की ससुराल बुलंदशहर में है। वह नोएडा में एक सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी करती है। पति से झगड़ा हुआ था। उसने मारपीट कर दी। गुस्से में 29 अगस्त को उसने घर छोड़ दिया।

छोटी बेटी को साथ लेकर घर से निकली। सीधे आईटीबीपी जवान के पास पहुंची। पांच दिन दोनों नोएडा में रहे। उसके बाद जवान ने प्रेमिका को नंदलालपुर में एक मकान दिला दिया। दोनों छह सितंबर से साथ रह रहे थे। यह जानकारी जवान की पत्नी को हो गई। वह कई दिनों से पति की रेकी कर रही थी। बड़ी मुश्किल से उसने वह ठिकाना खोज निकाला, जहां पति रह रहा था। सुबह उसने दरवाजे पर दस्तक दे दी।

रंगे हाथ पकड़े जाने पर जवान की बोलती बंद हो गई। वह समझ नहीं पा रहा था कि हंगामा कर रही पत्नी को कैसे समझाए। वह पत्नी को रोकने की कोशिश कर रहा था। पत्नी एक ही बात बोल रही थी कि जिंदा नहीं छोड़ेगी। किसी ने उसके बच्चों का हक छीना तो अच्छा नहीं होगा। पत्नी ने 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस दोनों को थाने ले गई। थाने में पत्नी ने कहा कि कोई कार्रवाई नहीं चाहती। सिर्फ अपना पति चाहिए। यह देख पुलिस ने महिला के पति को भी बुला लिया। दोनों पक्षों के बीच पंचायत कराई। कई घंटे बाद समझौता हुआ। महिला को उसका पति ले गया। जवान अपनी पत्नी के साथ घर लौटा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments