teensexonline.com
Saturday, September 28, 2024
No menu items!
HomeLifestyleHealthछाती को मजबूत और चौड़ा बनाने में मदद करेंगी ये पावरफुल चेस्ट...

छाती को मजबूत और चौड़ा बनाने में मदद करेंगी ये पावरफुल चेस्ट एक्सरसाइज

आजकल युवाओं में जिम व फिटनेस को लेकर काफी क्रेज है। हालांकि, फिटनेस और मस्कुलर बॉडी के लिए जुनून हमारी सभ्यता में काफी पहले से है। ऐसे ही नहीं भारत अखाड़ों का देश कहा जाता है। हालांकि, अब इसका रूप थोड़ा एडवांस होता जा रहा है। इस कड़ी में आप यह भी जानते होंगे कि पुरुषों के लिए चौड़ी, मस्कुलर और मजबूत छाती बनाना किस हद तक चाह होती है। आइए, हम आपको ऐसी ही कुछ चेस्ट एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जो आपके सीने को चौड़ा व मस्कुलर बनाने में मदद कर सकती हैं।

चौड़ी व मस्कुलर छाती के लिए चेस्ट एक्सरसाइज
नीचे दी गई चेस्ट एक्सरसाइज छाती की दोनों मसल्स यानी पेक्टोरलिस मेजर और पेक्टोरलिस माइनर पर गहरा प्रभाव डालती हैं। जिससे आपके सीने को संपूर्ण और अंदरुनी मजबूती मिलती है। आइए इन एक्सरसाइज के बारे में जानते हैं।

1. डंबल फ्लाई चेस्ट एक्सरसाइज
डंबल फ्लाई एक्सरसाइज आपके सीने के साथ-साथ बाइसेप्स पर भी प्रभाव डालती है। इसका अभ्यास करने के लिए एक स्ट्रेच बेंच पर कमर के बल लेट जाएं। अब अपने दोनों हाथों में सुविधानुसार वजन के डंबल उठा लें। अब दोनों हाथों को ठीक छाती के ऊपर लेकर आएं और फिर आराम-आराम से प्रत्येक दिशा में छाती के समानांतर आने तक नीचे लाते रहें। इसी तरह इसके 15 रैप्स के तीन सेट करें।

2. बारबेल बेंच प्रेस चेस्ट एक्सरसाइज
बारबेल बेंच प्रेस से छाती की पेक्टोरलिस मेजर और पेक्टोरलिस माइनर मसल्स पर पर्याप्त असर पड़ता है। यह एक्सरसाइज भी सीने के साथ-साथ बाइसेप्स पर भी प्रभाव डालती है। इसे करने के लिए एक बारबेल पर सुविधानुसार वजन लगाएं और स्ट्रेट बेंच पर कमर के बल लेट जाएं। अब बेंच की सही स्थिति में आकर बारबेल को छाती तक नीचे लाएं और फिर आराम-आराम से ऊपर ले जाएं। इसी तरह इस एक्सरसाइज के 15 रैप्स के तीन सेट करें।

3. क्लोज ग्रिप बारबेल बेंच प्रेस चेस्ट एक्सरसाइज
क्लोज ग्रिप बारबेल बेंच प्रेस एक ऐसी चेस्ट एक्सरसाइज है, जो आपकी अपर चेस्ट को मजबूत बनाकर उभारती है। इस चेस्ट एक्सरसाइज को करने के लिए क्षमतानुसार वजन बारबेल कर लगाएं। अब स्ट्रेट बेंच पर लेट जाएं और बारबेल को छाती की चौड़ाई के मुताबिक पकड़ें। अब आपको बारबेल बेंच प्रेस की तरह ही वजन को छाती के पास लाकर वापिस ऊपर ले जाना है। इस एक्सरसाइज के 15 रैप्स के तीन सेट करें।

4. इंक्लाइन बारबेल बेंच प्रेस
इस एक्सरसाइज से आपकी छाती के पेक्टोरलिस मेजर मसल पर प्रभाव पड़ता है। इस चेस्ट एक्सरसाइज को करने के लिए बारबेल पर क्षमतानुसार वजन लगाएं और इंक्लाइन बेंच पर कमर के बल लेट जाएं। अब बाकी बेंच प्रेस एक्सरसाइज की तरह ही बारबेल को छाती के पास लाकर फिर वापिस ऊपर ले जाएं। इस एक्सरसाइज के भी 15 रैप्स के तीन सेट करें।

यहां बताई गई किसी भी एक्सरसाइज को समझने के लिए आप इंटरनेट पर वीडियो भी देख सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप एक्सरसाइज या जिम ट्रेनिंग के शुरुआती दौर में हैं, तो ट्रेनर की देखरेख में ही कोई भी एक्सरसाइज करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments