teensexonline.com
Sunday, September 29, 2024
No menu items!
HomeFashionमनाली के ये 4 बाजार हैं बेहद मशहूर, यहां से सस्ते में...

मनाली के ये 4 बाजार हैं बेहद मशहूर, यहां से सस्ते में पर्यटक कर सकते हैं खरीददारी

गर्मियों का मौसम आने को हैं और इन दिनों में घूमने के लिए लोग हिल स्टेशन का रुख करना पसंद करते हैं जहां ठंडक का माहौल हो और खूबसूरत नज़ारे देखने को मिले। इन दिनों में पर्यटकों की पहली पसंद बनता हैं मनाली जो अपने प्राकृतिक सौन्दर्य से सभी को आकर्षित करता हैं। लेकिन पर्यटन के साथ ही मनाली को खरीददारी के लिए भी जाना जाता हैं जहां से सस्ते में कई तरह के उत्पाद ख़रीदे जा सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको मनाली के बेहद मशहूर बाजारों की जानकारी देने जा रहे हैं जो पर्यटकों के लिए काम आएगी।

माल रोड

मनाली के माल रोड में शॉपिंग करने का अपना मजा है। मनाली आने वाले लोग यहां से खरीदारी जरूर करते हैं। यहां आपको बर्तन, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक का सामान, घर सजाने के लिए सामान आदि बहुत कुछ आसानी से मिल सकता है। अगर आप मनाली गए हैं, तो फिर यहां से खरीदारी कर सकते हैं, जो आपको अलग अनुभव देगा।

ओल्ड मनाली बाजार

मनाली में सबसे ज्यादा मशहूर जो बाजार है वो है ओल्ड मनाली बाजार। यहां आपको लगभग हर तरह का सामान मिल जाएगा। यहां छोटी से लेकर कई बड़ी दुकानें हैं। जहां आपको कपड़े, ज्वेलरी आदि सामान मिल जाएगा। बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी के लिए इस बाजार में सामान मौजूद है।

मनु बाजार

मनाली माल रोड पर स्थित मनु बाजार काफी छोटा जरूर है, लेकिन ये हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। फोटोग्राफर्स के लिए ये जगह खासतौर पर है। यहां, आपको किताबें, फुटवियर और कपड़े भी आसानी से मिल जाएंगे। यहां आपको मनाली की लोकल चीजें भी मिल जाएंगी।

तिब्बती बाजार

अगर आप मनाली गए हैं, तो आप तिब्बती बाजार से खरीदारी कर सकते हैं। यहां आपको हस्तशिल्प का सामान, जूते, सिल्वर ज्वेलरी और ऊनी कपड़ों समेत कई अन्य चीजें आसानी से मिल जाएंगी। यहां आपको तिब्बती कल्चर देखने को मिल जाएगा। यहां काफी शांत वातावरण भी रहता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments