teensexonline.com
Saturday, September 28, 2024
No menu items!
HomeBollywoodप्रियंका चोपड़ा से मिलने लंदन पहुंचे निक जोनस, देसी गर्ल ने लिखा-...

प्रियंका चोपड़ा से मिलने लंदन पहुंचे निक जोनस, देसी गर्ल ने लिखा- मेरा पिया घर आया

Priyanka Chopra shares a mushy selfie with husband Nick Jonas as they reunite in UK : बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस के साथ-साथ अपनी बेबाकी से भी फैंस का दिल लूटती रही हैं। वही शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ लॉस एंजिल्स में ही रहती हैं, जहां से वो अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कई बार प्रियंका निक जोनास के साथ भी अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर फैंस का दिल जीत लेती है। दोनों की रोमांटिक जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती हैं।

अब हाल ही में प्रियंका ने एक बार फिर निक के साथ एक बेहद ही रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, जो इस वक्त इंटरनेट सेसेशन बन गई हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह पति निक जोनास को गले लगाती दिखाई दे रही हैं। फोटो को हाई एंगल से लिया गया है, जिसमें देसी गर्ल का तो चेहरा काफी हद तक दिख रहा है लेकिन निक की इस फोटो में हल्की सी झलक दिख रही है।

बता दे कि,पिछले कुछ समय से ये कपल एक दूसरे से दूर था। इस दौरान प्रियंका ने अपने पति को कितना मिस किया इसका अंदाजा आप उनके इस पोस्ट से ही लगा सकते है। कई महीनों की जुदाई के बाद जब प्रियंका निक से मिली तो उन्होंने अपने पति पर जमकर प्यार लुटाया।

वही इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने एक बेहद खास कैप्शन भी लिखा है वो लिखती है कि,’ही एज होम।’ इन दो शब्दों में ही प्रियंका के निक के आने के बाद का सूकून वाला एहसास दिख रहा है। प्रियंका निक की ये तस्वीर को फैंस और उनके दोस्त काफी पसंद कर रहे हैं।इस तस्वीर को देखने के बाद लोग उनके प्यार की भी खूब तारीफ कर रहे हैं।

बता दे कि,प्रियंका अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट Citadel के सिलसिले में पिछले काफी समय से लंदन रह रही हैं वहीं निक जोनस कई महीनों से अपने काम के सिलसिले में लॉस एंजलिस में रह रहे थे। इस दौरान काफी समय तक दोनों एक दूसरे से दूर थे। वही जब काफी समय बाद ये कपल मिलें तो इस तरह दोनों एक – दूजे पर प्यार बरसाते दिखे।

वही हाल ही में निक को न्यूयॉर्क में प्रियंका के रेस्टोरेंट में भी देखा गया था जहां वो अपने भाई के साथ पहुंचे थे। निक की ये तस्वीरें रेस्टोरेंट के ऑफिशियल पेज पर शेयर की गईं थी।

इन फोटो में निक जोनस क्लीन शेव लुक में नजर आ रहे हैं।रेड प्रिंटेड टी-शर्ट और व्हाइट शॉर्ट्स पहने निक जोनस बेहद हैंडसम लग रहे हैं। निक के भाई केविन ने ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक पैंट पहनी है। निक एक तस्वीर में restaurateur मनीष के गोयल और शेफ हरी नायक संग नजर आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments