teensexonline.com
Saturday, September 28, 2024
No menu items!
HomeLifestyleHealthशराब के साथ इन 5 चीजों को खाने से और ज्यादा तेजी...

शराब के साथ इन 5 चीजों को खाने से और ज्यादा तेजी से बिगड़ सकती है सेहत

 अल्कोहल के साथ नमकीन चीजों का सेवन खतरनाक कॉम्बिनेशन है शराब के साथ मीठी चीजों का सेवन बीमारी को न्योता देना स्वस्थ रहना है तो गलती से भी न करें इन चीजों का सेवन

शराब एक ऐसा नशा है जो सेहत के लिए खतरनाक है लेकिन फिर भी लोग जमकर शराब का सेवन करते हैं। अक्सर लोग शराब के साथ पिज्जा, बर्गर जैसी मसालेदार चीजें भी खाना खूब पसंद करते हैं।

क्या आप जानते हैं कि कुछ खाद्य पदार्थों का शराब के साथ सेवन सेहत के लिए खतरनाक होता है। अक्सर देखा गया है कि शराब पीते समय लोग नशे की हालत में जो कुछ चीजें मिलती हैं, उन्हें खा लेते हैं।

एक बात अच्छी तरह समझ लेनी चाहिए कि शराब तो सेहत खराब करती ही है लेकिन उसके साथ कुछ चीजों का सेवन और ज्यादा तेजी से हालत बिगाड़ सकता है। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको आपको शराब के साथ या बाद में नहीं खाना चाहिए।

1) बर्गर
आपको भूलकर भी शराब के साथ बर्गर का सेवन नहीं करना चाहिए। इसका कारण यह है कि इन दोनों चीजों को लीवर द्वारा संसाधित किया जाता है। इस दौरान लीवर पहले शराब को ब्रेक डाउन यानी तोड़ता है। यह आपके फैट को आपके रक्त प्रवाह में छोड़ देता है, जहां यह फैट टिश्यू में जमा हो जाता है। फैट भोजन को ज्यादा धीरे-धीरे पचाने का कारण बनता है, यही कारण है कि ज्यादा फैट वाली चीजें आपके पेट को भरा रखती हैं और आपको भूख नहीं लगने देती हैं।

2) फ्राइज
फ्राइज में सैचुरेटेड फैट भरा होता है जिसे बियर या वाइन के साथ खाने से पचाना मुश्किल हो जाता है। इससे पेट खराब हो सकता है। फ्राइज में बहुत अधिक सोडियम होता है जो आपके शरीर को और ज्यादा डिहाइड्रेशन कर सकता है। इससे किडनी पर असर पड़ता है जिससे आपको एडिमा और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

3) संतरा
शराब पीते समय आपको संतरे जैसे खट्टे फल खाने से बचना चाहिए। संतरे और अन्य खट्टे फलों में एसिड की मात्रा अधिक होती है जिससे आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इतना ही नहीं इससे आपको हीटबर्न की भी समस्या हो सकती है।

4) स्पाइसी फूड
शराब के साथ स्पाइसी फूड लगभग सभी लोग खाना पसंद करते हैं। यह कॉम्बिनेशन आपके लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। मसालेदार मिर्च में कैप्साइसिन होता है, जो पेट में जलन या हीटबर्न के लिए जिम्मेदार होता है।

5) चॉकलेट
चॉकलेट्स में कैफीन, फैट और कोको की मात्रा अधिक होती है। जब आप इसे बियर के साथ खाते हैं, तो इससे आपको और ज्यादा नशा हो सकता है। इसके अलावा, चॉकलेट खाने से आपको और ज्यादा प्यास लगती है जिसके चलते आप ज्यादा बियर पी सकते हैं। इसलिए बियर के साथ चॉकलेट खाने से बचें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments