teensexonline.com
Saturday, October 5, 2024
No menu items!
HomeFashionअगर आप अपने सफेद बालों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू...

अगर आप अपने सफेद बालों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

बढ़ती उम्र के साथ बाल सफेद होना एक आम बात है। लेकिन अगर आपके बाल कम उम्र ही सफेद होने लगे हैं तो चिंता करना लाजमी है। आमतौर पर बाल सफेद होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे बढ़ते प्रदूषण, स्‍ट्रेस, बीमारियां, गलत खानपान। इससे बालों का बुरा हाल जो जाता है और इससे बाल न सिर्फ झड़ने लगते हैं बल्‍कि समय से पहले ही सफेद होने लगते हैं। ऐसे में अक्सर लोग बालों को काला करने के लिए कई तरह के हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं हेयर प्रोडक्ट्स का ज्यादा यूज करने से बाल बेहद कमजोर हो जाते हैं और पतले होकर टूटने लगते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और छुटकारा पाना चाहते हैं तो कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इससे बाल काले होने के साथ-साथ मजबूत भी होंगे। तो चलिए जानते हैं।

अदरक बालों को काला बनाए रखने में मदद करता है। इसके लिए आप सबसे पहले अदरक को कद्दूकस कर लें। अब इसमें शहद मिलाएं। उसके बाद इस पेस्ट को अपने बालों पर कम से कम हफ्ते में दो बार लगाएं। इससे बाल सफेद होने कम हो जाएंगे।

आंवला बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसके लिए आप आंवले को मसल कर उसकी गुठली निकाल दें और फिर इसे पानी में उबालें। इसे तब तक उबालें जब तक पानी आधा न हो जाए। अब इसमें मेहंदी और नींबू का रस मिलाकर इसे अपने बालों पर लगाएं। ऐसा करने से बालों का सफेद होना कम हो जाएगा।

बालों को सफेद होने से रोकने के लिए नारियल या जैतून का तेल फायदेमंद होता है। इसके लिए आप आधा कप नारियल या जैतून का तेल को हल्का गर्म करें। अब इसमें 4 कपूर मिलाएं। जब कपूर पूरी तरह से घुल जाए तो इसे अपने सिर पर मालिश करें।

आप अपने बालों को काला करने के लिए चाय या कॉफी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप पानी में चाय की पत्ती या कॉफी पाउडर डालकर उसे 10 मिनट तक उबालें। अब इसे अपने बालों पर लगा लें। अगर आपको बालों का रंग काला करना है तो चाय की पत्ती का प्रयोग करें और भूरा करना हो तो कॉफी पाउडर का प्रयोग कर लें।

बालों को काला बनाए रखने में प्याज का पेस्ट भी कारगर साबित होता है। इसके लिए आप प्याज का पेस्ट बनाकर अपने बालों पर लगाएं और इसे एक घंटे तक ऐसे ही छोड़ दें और फिर एक घंटे बाद पानी से धो लें। ऐसा करने से भी सफेद बाल काले हो जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments