teensexonline.com
Sunday, September 29, 2024
No menu items!
HomeLifestyleअगर हर रोज वही खाना खाकर हो गए हैं बोर तो ब्रेड...

अगर हर रोज वही खाना खाकर हो गए हैं बोर तो ब्रेड से बनाई यह आसान और टेस्टी स्नैक्स

ब्रेड तो हम सब लोग कई तरीकों से खाते हैं।साथ ही हम ब्रेड से अलग अलग तरह के ढेर सारे स्नैक्स भी बना सकते है, तो आज वैसे ही स्नैक्स में से एक रेसिपी है जो हम आपको बताने वाले है। इस स्नैक्स को आप बड़ी ही आसानी से झटपट बना सकते है।ब्रेड से बनने वाले स्नैक्स केवल 10 मिनट में तैयार कर सकते है। अगर सुबह सुबह बच्चों को खाने के लिए कुछ टेस्टी देना चाहते है तो आप उन्हें यह नाश्ते में दें सकते है।ब्रेड स्नैक्स की खास बात है कि इसका कुरकुरा स्वाद इसे लाजवाब बना देता है। यह खाने में बेहद टेस्टी लगता है और बच्चे इसे खुश होकर खाते है।

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास खाना खाने तक का समय नहीं है। तो ऐसे समय में वह लोग उन चीजों को ज्यादा पसंद करते है जोकि जल्दी से जल्दी तैयार हो जाए और उसके बनने के लिए लोगों को ज्यादा इंतजार भी ना करना पड़ेगा क्योंकि आज के युग में समय का सबसे अधिक महत्व है। लोग समय बचाने की और ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाने के लिए व्यस्त रहते है। तो इस व्यस्त जिंदगी में आपके लिए यह रेसिपी एक वरदान की तरह है जिसे आप जल्द से जल्द बनाकर खा सकते है।

तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इस स्नैक्स को बनाने के लिए आपको किन किन चीजों की जरूरत पड़ने वाली है और किस तरह से इसे बनाया जाता है।रेसिपी को बनाने में ज्यादा से ज्यादा 10 मिनट का समय लगेगा।

सामग्री:-

ब्रेड -8
उबला आलू -1
मक्के के दाने – 2 चम्मच
बारीक़ प्याज – 1
हरी मिर्च -4
मेयोनेज – 1/2 cup
हरी चटनी – 2 चम्मच
नमक – 1/2 चम्मच या स्वादानुसार
बटर
टोमेटो सॉस
सेव (भुजिया)

 

ब्रेड स्नैक्स बनाने की विधि:-

 

1.ब्रेड स्नैक्स बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरा लीजिए और उसमें आलू डाल दीजिए।

 

2. इसके बाद एक कटोरे में मक्के के दाने, बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, हरी चटनी और नमक डालकर उसे अच्छे से मिला ले ले।

 

3. अब हमारे पास स्नैक्स बनाने का मैटर तैयार हो गया है। अब इसे 5 मिनट के लिए ढककर रख दीजिये।

 

4. अब ब्रेड लीजिए और किसी कटोरि या ग्लास की मदद से ब्रेड को गोल काट लीजिए और अलग निकाल लीजिए

 

5. अब उस गोल कटे हुए ब्रेड के पीस को लेना है और उस पर हल्का सा बटर लगाना है फिर उसके ऊपर जो हमने हमारा मिक्सचर बनाया था उसे रख लेना है और दूसरे ब्रेड पर हल्का सा बटर लगा कर इसको ढक लेना है।

 

6. इसके बाद ब्रेड के ऊपरी हिस्से पर थोड़ा-थोड़ा बटर लगा ले।

 

7. इसके बाद ब्रेड को सेकने के लिए गैस पर रखें और दोनों तरफ से इसे पका लें।

 

8. दोनों तरफ से पकाने के बाद इसे गैस से उतार लीजिए और बीच से काटकर दो हिस्से कर लीजिए।

 

9. अब हम उसके साइड वाले हिस्से पर थोड़ा टोमेटो सॉस लगा लेंगे और फिर उसके ऊपर थोड़ा थोड़ा सेव डाल दे, अब हमारी टेस्टी और कुरकुरा ब्रेड स्नैक्स तैयार है।

 

सबसे जरूरी बात – ब्रेड स्नैक्स तभी बनाए जब आप इसे खाना चाहते हो क्योंकि ठंडा होने के बाद वह बहुत बेकार लगता है तो इसलिए फ्रेश बनाएं और फ्रेश खाएं। उम्मीद है आपको हमारी यह डिश बेहद पसंद आएगी।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments