teensexonline.com
Saturday, September 28, 2024
No menu items!
HomeLifestyleजल्द खराब हो जाते हैं खजूर? फ्रेश रखने के लिए घर पर...

जल्द खराब हो जाते हैं खजूर? फ्रेश रखने के लिए घर पर इस तरह से करें स्टोर

सर्दियों में खजूर खाना बेहद फायदेमंद होता है। यहीं वजह है कि ज्यादातर लोग इसे खाना पसंद करते हैं। हालांकि खजूर की नमी बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। जब खजूर एक बार सूख जाते हैं तो फिर वह खाने के लायक नहीं रहते हैं। ऐसे में जरूरी है कि खजूर को सही तरह से स्टोर किया जाए। जानते हैं खजूर को फ्रेश रखने का आसान तरीके

1) फ्रिज में करें स्टोर

अगर खजूर को ज्यादा समय तक खुला रखें तो वह सख्त हो जाते हैं। ऐसे में आप जिप वाले बैग में रखें। आप चाहें तो बॉक्स में भरकर फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं। आप इसे रोजाना फ्रिज से फ्रेश निकालकर खा सकते हैं।

2) जार में स्टोर करें

खजूर को किसी खुली जगह पर रखने से अच्छा है कि आप इसे एक कांच के जार में स्टोर करें। ध्यान रखें कि जार को पहले अच्छे से साफ करें। आप इस जार को किसी ठंडी जगह पर रख सकते हैं। इसे गर्म जगह पर न रखें।

3) 6 महीने तक करें स्टोर

खजूर को एक ब्लोटिंग पेपर से बंद कर रख सकते हैं। इसके लिए एयर टाइट डिब्बे में भी रख सकते हैं। ऐसा करने से खजूर लंबे समय तक फ्रेश बने रहते हैं। ऐसा करने से खजूर कम से कम 6 महीने तक फ्रेश बना रहता है।

4) फ्रिजर बैग का इस्तेमाल

फ्रिर बैग में आप खजूर को रख सकते हैं। ऐसा करने से आपके खजूर फ्रेश बने रहेंगे। हालांकि ऐसा करने पर आपको रोजाना खजूर चेक करने की जरूरत होती है। क्योंकि कई बार ज्यादा सॉफ्ट खजूर गल जाता है।

ध्यान दें। 
– 6 महीने तक अगर आप खजूर को स्टोर करना चाहते हैं तो ड्राई खजूर खरीदें।

-अगर खजूर बहुत ज्यादा सॉफ्ट है तो उसे पहले खाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments