teensexonline.com
Saturday, September 28, 2024
No menu items!
HomeLifestyleRecipesटेस्टी ही नहीं पौष्टिक भी होता है पुदीना-लहसुन का पराठा, नोट करें...

टेस्टी ही नहीं पौष्टिक भी होता है पुदीना-लहसुन का पराठा, नोट करें ये आसान Recipe

Lehsun Pudina Paratha Recipe: आलू, प्याज, गोभी, पनीर के पराठे तो आपने कई बार अपनी रसोई में ट्राई किए होंगे लेकिन क्या आपने कभी पुदीना-लहसुन से बने पराठों का स्वाद चखा है। ये पराठा खाने में बहुत ही लजीज और सेहत के लिए बेहद पौष्टिक होता है। खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है। तो देर किस बात की आइए जानते हैं कैसे बनाया जाता है ये टेस्टी पराठा।

पुदीना-लहसुन का पराठा बनाने के लिए सामग्री-
-2 कप गेंहू का आटा
-एक कप पुदीना पत्तियां
-लहसुन की 4 कलियां, छिली हुईं
-2 हरी मिर्च, कटी हुईं
-एक बड़ा चम्मच घी
-स्वादानुसार नमक
-आवश्यकतानुसार पानी

पुदीना-लहसुन का पराठा बनाने की विधि-
पुदीना-लहसुन का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले पुदीने की पत्तियां, लहसुन, हरी मिर्च और थोड़ा पानी मिक्सर में डालकर पीस लें। अब एक बर्तन में आटा छानें. इसमें पुदीना का मिश्रण, नमक और पानी डालकर नरम आटा गूंद लें। इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोई बनाएं और मीडियम आंच पर तवा गरम करने रखें। एक लोई लें और इसका तिकोना या गोल पराठा बेल लें।

फिर तवे पर घी डालकर चिकना कर लें. इसके बाद पराठा तवे पर डालकर मध्यम आंच पर सेकें। इसके बाद पराठे के ऊपरी हिस्से पर भी घी लगाकर चिकना करें और इसे पलटकर दूसरी तरफ से भी सेंक लें। अब एक प्लेट में किचन पेपर लगाकर इसमें पराठा रखें। इसी तरह सभी पराठे बनाएं। पुदीना-लहसुन का पराठा बनकर तैयार हैं। इसे रायते, चटनी या दही के साथ सर्व करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments