Wednesday, July 3, 2024
No menu items!
HomeLifestyleTravelदुनिया के सबसे खूबसूरत देश

दुनिया के सबसे खूबसूरत देश

जैसा की हम जानते है पूरी दुनिया में 200 से भी अधिक देश है जो अपने समुद्र तटो, प्राकृतिक सुन्दरता, नदियों, पहाड़ियों, ऐतिहासिक स्थल, संस्कृतिक और अन्य पर्यटक आकर्षणों के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते है। ऐसे में अगर हम दुनिया के सबसे खूबसूरत देश की बार करें तो ये तय करना बहुत मुस्किल है की दुनिया के सबसे खूबसूरत देश कोन कोन से है। लेकिन इसके बाबजूद हमने यहाँ वर्ल्ड की ब्यूटीफुल कंट्रीस की एक ऐसी लिस्ट तैयार की है जिनमे ऐसी कंट्रीस को सिलेक्ट किया गया है जो उत्कृष्ट और लुभावने प्राकृतिक परिदृश्यों, से लबरेज हैं। दुनिया के सबसे खूबसूरत देश की लिस्ट में शामिल इन देशो को अगर धरती पर स्वर्ग कहा जाये तो शायद गलत भी होगा।

यदि आप अपने इस वेकेशन पर जाने के लिए वर्ल्ड की ब्यूटीफुल कंट्रीस को सर्च कर रहे है या फिर दुनिया के सुन्दर देश के बारे में जानने के लिए एक्साईटेड है तो आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े यकीन माने इन खुबसूरत देशो के बारे में जानने के बाद इन जगहों पर एक बार जाने की विश जरूर करेगें तो आइये जानते ब्यूटीफुल कंट्रीस इन वर्ल्ड –

10 ब्यूटीफुल कंट्रीस इन वर्ल्ड – 10 Most Beautiful Countries In The World 

कनाडा

A panoramic view of downtown Edmonton in the summer

कनाडा दुनिया का एक ऐसा देश है जिसमे कच्ची सुंदरता और राजसी परिदृश्य का एक अनूठा मिश्रण है। यह खूबसूरत देश शानदार दृश्यावली और शांत झीलों से लेकर ऊंचे पहाड़ों तक, भव्य रॉकी पर्वत श्रृंखला,और कारिबू के साथ-साथ ग्लेशियरों का घर है। दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक, कनाडा फैमली वेकेशन, हनीमून और फ्रेंड्स टूर सभी के लिए अच्छे वन-स्टॉप डेस्टिनेशन में से एक है। अरोरा बोरेलिस, कनाडाई रॉकीज़ की यूनेस्को विश्व विरासत स्थल, युकोन क्षेत्र के महान जंगल, बी.सी. पर्वत ढलान जो स्कीयर और स्नोबोर्डर्स कनाडा के प्रमुख अट्रेक्शन है और अपनी इन्ही अट्रेक्शनो और मनमोहक सुन्दरता से कनाडा हर साल कई मिलयन टूरिस्टस को अपनी तरफ अट्रेक्ट करता है।

 

स्विट्जरलैंड

अपने लुभावने दृश्यों, अल्पाइन पर्वत श्रृंखलाओं, झीलों, झरनों, और खूबसूरत वादियों के लिए फेमस स्विट्जरलैंड दुनिया के सबसे सुंदर देश में से एक है। स्विट्जरलैंड दुनिया का एक फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जहाँ हर साल दुनिया भर से लाखो पर्यटक इस खूबसूरत देश की खूबसूरती को महसूस करने के लिए आते है। स्विट्ज़रलैंड की हरी-भरी वादियाँ इतनी परिपूर्ण हैं कि वे एक पोस्टकार्ड से निकली हुई लगती हैं। इस देश में हरे-भरे तलहटी वाले गाँवों जैसे कस्बों में लोकगीतों की भरमार है, जहाँ संस्कृति अभी भी बची हुई है। स्विट्जरलैंड को एक स्टाइलिश पर्यटन स्थल के रूप में भी कहा जा सकता है जो प्राकृतिक सुन्दरता के साथ साथ खरीदारी, पारंपरिक लोक मनोरंजन, कला, डिजाइन, नाइटलाइफ़ और रोमांच के अवसर प्रदान भी करता है।

 

स्पेन

दुनिया के सबसे खूबसूरत देश की लिस्ट में लिस्टेड स्पेन वाकई धरती पर स्वर्ग के समान है जहाँ हर पर्यटक अपनी लाइफ एक बार जरूर जाने की ख्वाइश रखता है। यह खूबसूरत देश न केवल अपने समुद्र तटों बल्कि इसके बर्फीले पहाड़ों, प्राकृतिक सुन्दरता और रेगिस्तानों के लिए भी जाना जाता है। साथ ही स्पेन पूरे विश्व में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की संख्या में तीसरी रैंक के साथ ऐतिहासिक रूप से भी समृद्ध है।

दुनिया के सबसे सुन्दर देश में से एक स्पेन मैड्रिड और बार्सिलोना जैसे स्मारकीय शहरों, काबो डी गाटा-निजार प्राकृतिक पार्क के ज्वालामुखी परिदृश्य और कई प्राकृतिक प्राकृतिक आश्चर्यों के बीच ला पाल्मा में शानदार प्राकृतिक पूल का संग्रह प्रदान करता है। यदि आप अपनी फैमली या फ्रेंड्स के साथ घूमने के लिए ब्यूटीफुल कंट्रीस इन वर्ल्ड (Most Beautiful Countries In The World in Hindi) सर्च कर रहे है तो स्पेन आपके लिए परफेक्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन है।

 

ब्राजील

लैटिन अमेरिका का सबसे बड़ा देश और दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा देश ब्राजील महान विविधता और प्राकृतिक सुन्दरता वाला देश है। चूंकि पूरे अमेज़ॅन वर्षावन का 60 प्रतिशत ब्राजील के उत्तरी भाग में है, इसलिए देश ग्रह पर सबसे बड़ी जैव विविधता भी प्रदान करता है, जो इसे दुनिया के सबसे सुन्दर देश में से एक बनाती है। प्राकृतिक सुन्दरता से परिपूर्ण ब्राजील में देखने के लिए पर्यटक स्थलों की एक लम्बी श्रंखला मौजूद है जिन्हें देखने के लिए दुनिया भर से पर्यटक आते है। एक राइटर ने ब्राजील को “सुस्वाद, भव्य, रंगीन, विविध” के रूप में वर्णित किया – जो देश की सुन्दरता और परिदृश्यों को वर्णित करना चाहता है।

 

यूएसए

जब दुनिया के सबसे खूबसूरत देश की बात हो तो दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश अमेरिका भला केसे पीछे रह सकता है, जिसकी सुन्दरता को किसी इंट्रो की जरूरत नही है। अमेरिका मे रेडवुड जंगलों से लेकर गल्फ स्ट्रीम के पानी तक, ब्लूग्रास से लेकर समुद्र तटों तक वह सभी चीजें मौजूद है जो इसे ब्यूटीफुल कंट्रीस इन वर्ल्ड (Most Beautiful Countries In The World in Hindi) में से एक बनाती है।

इस खूबसूरत देश में गर्म रेगिस्तानों और पठारों के विस्तृत विस्तार, गगनचुंबी पर्वत श्रृंखलाओं, ग्रासलैंड, रोलिंग घास के मैदान, उष्णकटिबंधीय वर्षा वन, सक्रिय ज्वालामुखी क्षेत्र और ध्रुवीय टुंड्रा के साथ-साथ वन्यजीवों की एक विस्तृत श्रंखला मौजूद है जो हर साल कई मिलियन पर्यटकों को अपनी तरफ करने में कामयाब होती है। यदि आपका बजट अच्छा है और अपनी ट्रिप के लिए ब्यूटीफुल कंट्रीस इन वर्ल्ड सर्च कर रहे है तो आपके लिए यूएसए से अच्छी और कोई कंट्री हो ही नही सकती।

 

इटली

दुनिया के सबसे सुन्दर देश की लिस्ट में शामिल इटली एक छोटा यूरोपीय देश है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, फ़ूड, कला, इतिहास और शैली के साथ दुनिया भर से पर्यटकों को अट्रेक्ट करता है। इटली की सुन्दरता इतनी लाजवाब है की वहां कदम रखते ही आप इसकी सुन्दरता में खो जायेगे। टस्कनी की बेल की बेलों से लेकर चमचमाते अमाल्फी तट और ट्रेंटिनो के डोलोमाइट पहाड़ों तक इटली कई प्राकृतिक चमत्कारों और आकर्षणों की मेजबानी करता है। जबकि रोम, फ्लोरेंस और वेनिस इटली की ऐसी सिटी है जो रोमांस से भरपूर है। इसके साथ साथ इटली दुनिया में विश्व धरोहर स्थलों की सबसे बड़ी संख्या का घर भी है।

 

न्यूजीलैंड

The most famous landmark in Wellington.

प्रशांत महासागर के दक्षिण-पश्चिम में स्थित न्यूजीलैंड बेहद खूबसूरत देश है जो अपने सुंदर परिदृश्य,बर्फ से ढके पहाड़, आकर्षक समुद्र तट और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। न्यूजीलैंड में चाहे सुन्दर परिदृश्यो के बारे में बात करें या इस स्थान के झरनो या की न्यूजीलैंड एक ऐसा देश है जो बिलकुल आपको एक अलग दुनिया का एहसास दिलाएगा। देखा जाये तो यह खूबसूरत देश बर्फ से ढकी चोटियाँ, जगमगाते हुए कोव्स, तटीय ग्लेशियर, वर्षा वन, फ़ॉजार्ड और मछली से भरी नदियाँ का ऐसा खजाना है जिनकी तलाश हर पर्यटक होती है।

दुनिया के सबसे खूबसूरत देश में से एक न्यूजीलैंड अपने प्राकृतिक सुन्दरता और बीचो के साथ साथ वाटर स्पोर्ट्स, संग्रहालयों, कला दीर्घाओं और अन्य विरासत के आकर्षण के लिए भी फेमस है जो इसे घूमने के लिए वर्ल्ड की टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक बनाती है।

 

फ्रांस

दुनिया के खूबसूरत देश में से एक फ्रांस यूरोप में सबसे बड़ा देश है जो अपनी अविश्वसनीय कलाओं, मूर्तियों और प्राचीन वस्तुओं के साथ अपनी प्राकृतिक सुंदरता से दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करता है। पेरिस के बुलेवार्ड से लेकर कोटे डी’ज़ूर के फैशनेबल समुद्र तटीय सैरगाहों तक, फ्रांस दुनिया में सबसे खूबसूरत दृश्यों को प्रस्तुत करता है। बर्फ से ढकी आल्प्स, हरे-भरे पाइरेनीज, जीवंत बैंगनी लैवेंडर के मैदान, गोल्डन स्टोन वाले शैटॉक्‍स, विंडसैप्‍ट बीच और आधे लकड़ी के घर,एफिल टॉवर और पेटू फ्रांस के प्रमुख आकर्षण है जो इसे वर्ल्ड की ब्यूटीफुल कंट्रीस (Most Beautiful Countries In The World in Hindi) में से एक बनाते है।

यदि आप अपने फ्रेंड्स या फैमली के साथ घूमने के लिए दुनिया के सबसे सुन्दर देश सर्च कर रहे है तो आप फ्रांस को अपनी ट्रिप के लिए सिलेक्ट कर सकते है।

 

थाईलैंड 

एशिया की सबसे पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन और दुनिया के सबसे खूबसूरत देश में से एक थाईलैंड इंडो-चीनी प्रायद्वीप के केंद्र में स्थित है। “लैंड ऑफ स्माइल्स” के नाम से फेमस इस खूबसूरत देश दक्षिण पूर्व एशिया का एक अनमोल रत्न माना जाता है। थाईलैंड प्राकृतिक सुन्दरता के साथ साथ अपने उष्णकटिबंधीय समुद्र तटों, भव्य शाही महलों, प्राचीन खंडहरों और अलंकृत मंदिरों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है।

थाईलैंड एक अच्छी तरह से विकसित पर्यटक स्थल है सभी प्रकार की आधुनिक सुख-सुविधाएं प्रदान करता है-फिर भी यह अभी भी जंगली है जो ऑफ-द-पीट-एडवेंचर और एक बार जीवन भर की यात्रा के अनुभवों की पेशकश करता है। चाहे आप दक्षिण में विश्व स्तरीय समुद्र तटों या उत्तर में पहाड़ के गांवों के लिए हैं, थाईलैंड कभी निराश नहीं करेगा। यदि आप भीड़ भाड़ और हलचल भरी जिन्दगी से दूर कुछ समय प्राकृतिक सुन्दरता के बीच रिलेक्स करना चाहते है आपको दुनिया के सबसे सुंदर देश थाईलैंड जरूर जाना चाहिए।

 

फिजी

दुनिया के सबसे खुबसूरत देश में से एक फिजी दक्षिण प्रशांत में स्थित एक खूबसूरत आइलैंड है। फिजी में लगभग 300 द्वीप और 540 आइलेट्स है जो लगभग 3,000,000 वर्ग किलोमीटर में फैले हुए है। सूरज से भीगे समुद्र तट, फ़िरोज़ा लैगून और झूलते ताड़ के पेड़ों के सुन्दर परिदृश्य इसे बेहद आकर्षक और अविश्वसनीय बनाते है। दुनिया के सबसे सुन्दर देश में से एक फिजी एक ऐसा देश है जिसमे प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों के लिए बहुत कुछ है। यदि इस आइलैंड को धरती पर स्वर्ग कहा जाये तो शायद गलत नही होगा। इस जगह पर आने के बाद आप प्राकृतिक सुन्दरता में टाइम स्पेंड करने से लेकर वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज एन्जॉय करने तक वह सब कर सकते है जिसे आप अपनी ट्रिप पर जाने से पहले सर्च करते है।

यदि आप अपने फ्रेंडस या फैमली के साथ घूमने के लिए ब्यूटीफुल कंट्रीस इन वर्ल्ड (Most Beautiful Countries In The World in Hindi) सर्च कर रहे है तो फिजी भी आपके लिए परफेक्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन है।

 

इंडिया

भारत दुनिया के सबसे खुबसूरत देशो में से एक है, जो बिभिन्न विविधातायों जैसे झीलों, बर्फ से ढकी पहाड़ियों, हरे भरे जंगलों, चोटियों, और कलाकृतियों से परिपूर्ण है। दक्षिण एशिया में स्थित भारत एक गहरी सांस्कृतिक जड़ों और विशाल विरासत वाला देश है, जहाँ घूमने के लिए देश – विदेश से पर्यटक आते हैं। भारत कम बजट में अच्छी यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा देश है क्योंकि भारत के पर्यटन स्थल काफी सस्ते और सुंदर हैं। भारत में जयपुर के तैरते हुए महलों से लेकर और मुंबई की हलचल तक, चाय के बागानों से लेकर झरने और खूबसूरत समुद्र तटों तक इंडिया प्राकृतिक चमत्कारों से भरा हुआ है जो इसे दुनिया के सबसे खूबसूरत देशो मे से एक बनाते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments