teensexonline.com
Saturday, July 6, 2024
No menu items!
HomeLifestyleधार्मिक यात्रा के साथ एडवेंचर का उठाना चाहते हैं आनंद, तो यह...

धार्मिक यात्रा के साथ एडवेंचर का उठाना चाहते हैं आनंद, तो यह शहर है परफेक्ट डेस्टिनेशन

उत्तराखंड को देवों की भूमि कहा जाता है। हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। उत्तराखंड में दर्शनीय स्थल चार धाम है, जिन्हें गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ कहा जाता है। खबरों की मानें तो मई महीने से गंगोत्री यमुनोत्री केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट खुलने के बाद चार धाम यात्रा भी शुरू होगी। इसके अलावा भी उत्तराखंड में कई ऐसे दर्शनीय स्थल हैं। जहां पर आप देवों का दर्शन कर सकते हैं। अगर आप भी आने वाले दिनों में उत्तराखंड जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उत्तरकाशी जरूर जाएं। अगर आप इस शहर से वाकिफ नहीं है, तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-

उत्तरकाशी

उत्तरकाशी को काशी और शिवनगरी भी कहा जाता है। उत्तरकाशी को पवित्र नगरी भी कहा जाता है। इसके अलावा, यह शहर एडवेंचर के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इस शहर में कई दार्शनिक मंदिर, आश्रम और गांव हैं, जो उत्तरकाशी की खूबसूरती में चार चांद लगा जाते हैं।

काशी विश्वनाथ मंदिर

उत्तरकाशी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर है। इस मंदिर में भगवान शिव जी की प्रतिमा स्थापित है, जो भागीरथी नदी के किनारे स्थित है। देश और दुनिया के श्रद्धालु बाबा के दरबार आकर मत्था टेकते हैं। साथ ही आप भागीरथी नदी के चारों ओर की पहाड़ों को देख सकते हैं।

कुटेटी देवी

यह मंदिर कुटेटी देवी को समर्पित है। इस मंदिर में मां दुर्गा की स्वरूप कुटेटी देवी की पूजा की जाती है। यह मंदिर हरि पर्वत के शिखर पर स्थित है। ऐसा माना जाता है कि मंदिर का निर्माण महाराजा कोटा की बेटी और दामाद ने निर्माण करवाया था। स्थानीय लोगों का कुटेटी देवी में असीम आस्था है।

मनेरी डैम

भागीरथी नदी पर मनेरी डैम स्थित है। यहां एक पावर स्टेशन भी है, जो मनेरी भली हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट की स्थापना साल 1960 में हुई थी। वहीं, डैम 1984 में बनकर तैयार हुआ था। स्थानीय लोग मनेरी डैम पिकनिक और बोटिंग करने आते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments