teensexonline.com
Wednesday, October 2, 2024
No menu items!
HomeFashionनेचुरल पिंक और सॉफ्ट लिप्स के लिए ट्राई करें ये होममेड स्क्रब

नेचुरल पिंक और सॉफ्ट लिप्स के लिए ट्राई करें ये होममेड स्क्रब

हम स्किन केयर रूटीन तो अच्छी तरह फॉलो कर लेते हैं लेकिन हम अपने लिप्स का ख्याल नहीं रखते, जिस वजह से लिप्स काले पड़ जाते हैं। कई वजहों से लिप्स टैनिंग हो सकती है। स्मोकिंग, दवाइयों का रिएक्शन, स्क्रबिंग न करना, केमिकल वाले प्रॉडक्ट्स ऐसी कई वजहें हैं, जिनकी वजह से आपके लिप्स काले पड़ने लगते हैं। ठंड के मौसम में ड्राई लिप्स की भी समस्या बार-बार होने लगती है। किसी पुरानी बीमारी या अल्ट्रा वायलेट किरणों के सम्पर्क में आने से भी डार्क लिप्स की समस्या हो सकती है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि लिप्स को नेचुरल तरीके से पिंक और सॉफ्ट बनाने के लिए होममेड स्क्रब का इस्तेमाल करें।

नारियल और शहद का लिप स्क्रब
एक चम्मच नारियल तेल
एक चम्मच शहद या जैविक शहद
दो चम्मच भूरी चीनी
आधा चम्मच गुनगुना पानी
बनाने और लगाने की विधि-
नारियल तेल और शहद को मिलाएं।
अब इस मिश्रण में भूरी चीनी और गुनगुना पानी मिलाएं।
फिर इस मिश्रण को अपने होंठों पर दो से तीन मिनट के लिए सर्कुलर मोशन में लगाएं और गुनगुने पानी से धो लें।

मिंट लिप स्क्रब
दो चम्मच जैतून या नारियल का तेल
दो चम्मच चीनी
8 या 10 बूंद पूदीने का तेल
आधा चम्मच अंगूर के बीज का तेल
बनाने और लगाने की विधि-
आप जैतून या नारियल के तेल में चीनी मिलाएं।
फिर इसमें पूदीने के तेल को अच्छे से मिला लें।
अब इस मिश्रण में अंगूर के बीज का तेल मिलाएं।
इस स्क्रब को अपने होंठों पर कुछ मिनट के लिए सर्कुलर मोशन में लगाएं।
फिर गुनगुने पानी से धो लें।

ब्राउन शुगर और शहद का लिप स्क्रब
एक चम्मच कच्चा शहद
एक चम्मच ब्राउन शुगर
पांच से छह बूंद लैवेंडर का तेल
बनाने और लगाने की विधि-
ब्राउन शुगर को कच्चे शहद के साथ मिलाएं।
अब इस मिश्रण में कुछ बूंदें लैवेंडर के तेल की मिलाएं।
जब यह अच्छे से मिक्स हो जाए, तो इस स्क्रब को अपने होंठों पर दो से तीन मिनट के लिए सर्कुलर मोशन में लगाएं।
फिर गुनगुने पानी से धोकर होंठों पर लिप बाम लगाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments