teensexonline.com
Sunday, September 29, 2024
No menu items!
HomeLifestyleHealthपान बढ़ता है पाचन शक्ति

पान बढ़ता है पाचन शक्ति

वैसे तो लोग शौक के लिए पान खाते है, लेकिन क्या आप जानते है पान आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। जी हां पान आपकी सेहत के लिए बहुत उपयोगी होता है। आपको बता दें कि कई लोगों को पान खाना बहुत पसंद होता है।

कुछ लोग पान में सुपारी, तंबाकू, चूना लगाकर खाते हैं जोकि सेहत के लिए हानिकारक होता है। वहीं सिर्फ पान के पत्तों का इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। ये कई बीमारियों को खत्म करता है। चलिए आज हम आपको बताते है कि पान खाने से क्या-क्या फायदे होते है।

होगी गले की खराश दूर : गले में खराश होने पर पान का प्रयोग कीजिए। पान की जड़ को मुलेठी के चूर्ण के साथ शहद मिलाकर खाएं। इससे सर्दी-जुकाम तथा गले की खराश में लाभ मिलता है।

होगी दुर्गंध दूर : मुंह से दुर्गंध आने पर पान का सेवन कीजिए। मुंह से बदबू आने पर पान के पत्तों को धोकर खा लीजिए। पान के पत्ते में मौजूद तत्व में बैक्टीरिया को नष्ट करने वाले जीवाणुनाशक प्रभाव होते है, जो बैक्टीरिया से होने वाली बुरी सांस को कम करने में मदद करता है।

पाचन शक्ति बढ़ाएं : अक्सर लोग खाना खाने के बाद पान खाते है क्योंकि इसे खाना जल्दी से पच जाता है। इसे खाने से भूख भी बढ़ती है।
ओरल कैंसर : पान के पत्ते एस्कॉर्बिक एसिड के स्तर को बनाए रखने में मदद करते है। यह ओरल कैंसर को रोकने में मदद करता है

मुंह के छालों का इलाज : मुंह में छाले होने पर पान को चबाएं और बाद में पानी से कुल्ला कर लीजिए। दिन में ऐसा कम से कम दो बार कीजिए। इससे काफी आराम मिलेगा

वजन करें कम : पान शरीर में फैट को कम करता है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते है तो पान का सेवन कीजिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments