Wednesday, July 3, 2024
No menu items!
HomeLifestyleमायानगरी की खूबसूरती बयां करते हैं ये किले, बना सकते हैं यहां...

मायानगरी की खूबसूरती बयां करते हैं ये किले, बना सकते हैं यहां का प्लान

मुंबई को यूं ही सपनों की दुनिया नहीं कहा जाता। हर साल यहां कई लोगों के सपने पूरे होते हैं, तो कई के टूटते भी हैं। लोग यहां सिर्फ सपने पूरे करने ही नहीं जाते, बल्कि लोग यहां घूमने भी जाते हैं। हर साल मुंबई में काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। गेटवे ऑफि इंडिया से लेकर जुहू चौपाटी मुंबई की शान बढ़ाते हैं और लोग इन जगहों पर सैर करते हैं। लेकिन आप मुंबई में स्थित किलों के बारे में जानते हैं? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको यहां के कुछ किलों के बारे में बताते हैं। जहां आप घूमने जा सकते हैं।

बांद्रा किला

सन 1640 में बांद्रा किले का निर्माण पुर्तगालियों ने करवाया था। यहां आपको बता दें कि उस वक्त इस किले का इस्तेमाल प्रहरी के रूप में किया जाता था। लेकिन अब ये किला खंडहर में बदल चुका है। आप भी इस किले में जाकर उस वक्त का अनुभव कर सकते हैं। मुंबई घूमने आने वाले सैलानी बांद्रा किला जरूर जाते हैं।

सेवरी किला
सेवरी किला मुंबई में स्थित है और इसका निर्माण सन 1680 में किया गया था। इस किले में जाने के लिए संकरा रास्ता है और यहां से बंदरगाह समेत कई शानदार और खूबसूरत नजारे देखने को मिल सकते हैं। अगर आप मुंबई जा रहे हैं, तो सेवरी किला जा सकते हैं।

बॉम्बे किला
बॉम्बे किले का निर्माण पुर्तगालियों द्वारा उस वक्त कराया गया था, जब उन्होंने मैनर हाउस का निर्माण किया था। बॉम्बे किला सबसे पुराने किलों में से एक है और ये जमीन 1554-1570 के बीच पुर्तगाल के राजा और्टा से लीज पर ली गई थी। ऐसे में आप इस किले में जा सकते हैं और यकीन मानिए यहां आपको काफी अच्छा महसूस होगा।

वर्ली किला
वर्ली किले का दीदार करने हर साल काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यहां से आप माहिम की खाड़ी की खूबसूरती को निहार सकते हैं। सन 1675 में वर्ली किले का निर्माण किया गया था। इस किले में एक मंदिर भी है, जहां आप जा सकते हैं। इस किले के इतिहास को जानकर और यहां का दीदार करके आपको शायद काफी अच्छा भी लगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments