teensexonline.com
Saturday, September 28, 2024
No menu items!
HomeBollywood'राज 3' के प्रमोशन के दौरान Bipasha Basu संग हुई थी गंदी...

‘राज 3’ के प्रमोशन के दौरान Bipasha Basu संग हुई थी गंदी हरकत, भीड़ में फैन ने की थी स्कर्ट खींचने की कोशिश

बॉलीवुड अदाकाराओं के साथ अक्‍सर ऐसी घटनाएं हुई हैं जब भीड़ में फैन्‍स ने उनके साथ बदतमीजी की हो। सोनम कपूर, करीना कपूर से लेकर दीपिका पादुकोण तक, तमाम दिग्‍गज अदाकाराओं ने गंदी हरकत की घटनाओं को झेला है। कई बार ऐसी घटनाएं सार्वजनिक भी हुई हैं और इन घटनाओं ने अदाकाराओं को बुरी तरह डराया भी है।

एक समय बॉलीवुड की सेक्‍स सिंबल कही जाने वाली हॉट अदाकारा बिपाशा बसु के साथ भी इस तरह की घटना हुई थी। फ‍िल्‍म ‘राज 3’ के प्रमोशन के लिए बिपाशा बसु अहमदाबाद गई थीं। यहां भीड़ में से किसी ने बिपाशा बसु का स्कर्ट खींचने की कोशिश की थी। इसके पहले कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान भी ‘बंगाली बाला’ बिपाशा बसु के साथ जमकर छेड़छाड़ हुई थी। यह घटनाएं मीडिया में खूब छाई रही थीं।

20 साल कर चुकी हैं पूरे

बिपाशा बसु को फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने साल 2001 में फिल्म अजनबी से बॉलीवुड में कदम रखा था जिसमें उनके अलावा एक्ट्रेस करीना कपूर, अक्षय कुमार और बॉबी देओल थे। इस फिल्म में बिपाशा नेगेटिव रोल में नजर आईं थीं जिसे काफी सराहा गया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

इन फ‍िल्‍मों से मिली पहचान

अजनबी के बाद बिपाशा बसु ने बॉलीवुड में कई फिल्में कीं जिसमें राज, गुनाह, जिस्म, जमीन, ऐतबार, रक्त, बरसात, अपहरण, धूम- 2, फिर हेरा फेरी, ओमकारा, रेस, बचना ऐ हसीनो, आक्रोश, दम मारो दम, प्लेयर्स, राज 3, आत्मा, हमशकल्स और क्रिएचर 3डी जैसी फिल्मों में नजर आईं। वो आखिरी बार साल 2015 में फिल्म अलोन में दिखीं थीं जिसमें वो उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी थे।

और बन गईं करण की तीसरी बीवी

इसी वक्‍त करण सिंह ग्रोवर के साथ उनका अफेयर शुरू हुआ था जिसके बाद साल 2016 में 30 अप्रैल को दोनों ने शादी कर ली। करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा से पहले दो शादियां की थीं। श्रद्धा निगम उनकी पहली और जेनिफर विंगेट उनकी दूसरी पत्‍नी थीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments