teensexonline.com
Monday, September 30, 2024
No menu items!
HomeLifestyleHealthरोजाना Stairs चढ़ने के हैं जबरदस्त फायदे, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

रोजाना Stairs चढ़ने के हैं जबरदस्त फायदे, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Health Care Tips : जब भी आप सीढियों (Stairs) को देखते हैं तो उन पर चढ़ने से पहले ही एक लंबी सांस लेते हैं, और कहते हैं, अरे यार अब सीढ़ियां चढ़नी (Climbing Stairs) पड़ेगी। आप सीढ़िया चढ़ने से पहले ही थक जाते हैं, जिन लोगों के घुटनों में तकलीफ है और जो उम्रदराज हैं, उनकी परेशानियां तो समझ आती है मगर यूथ्स भी सीढ़ियां चढ़ना अवॉइड ही करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सीढियों पर उतरना और चढ़ना भी एक एक्सरसाइज है और उसके कई फायदे हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे और अगली बार स्टेयर्स (Stairs) का ही इस्तेमाल करेंगे।

1- वजन को कम करने में मिली है मदद

अगर आप एक घंटे तक सीढियों से उतरते है और चढ़ते है तो इससे बहुत एरोबिक लाभ मिलते हैं, जब आप एक स्टेप ऊपर चढ़ते हैं तो करीब 0.17 कैलोरी बर्न होती है और जब आप एक कदम नीचे उतरने है तो 0.05 कैलोरी कम होती है। इस दर पर, यदि आप हर दिन कम से कम आधे घंटे के लिए सीढ़ियां चढ़ते हैं, तो आप काफी कैलोरी बर्न करते हैं। इससे धीरे-धीरे आपका वजन कम होता जाता है, एक्सपर्ट की मानें तो चलने या दौड़ने जैसी अन्य गतिविधियों की तुलना में सीढ़ी चढ़ने में कैलोरी बर्न की दर अधिक होती है।

2- हार्ट हेल्थ में लाभदायक

2000 में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, सीढ़ियां चढ़ने से आपके ब्लड में हाई-डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) या अच्छे कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ सकते हैं और आपकी बॉडी के ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) में सुधार हो सकता है। इसलिए, अध्ययन में सीढ़ियों पर चढ़ने की सिफारिश की गई है। रिसर्च की मानें तो अगर हृदय स्वास्थ्य (Heart Health) को बेहतर बनाना है और हृदय रोगों (Heart Diseases) से खुद को बचाना है तो आपको सीढियां चढ़नी चाहिए।

3. यह मेंटल हेल्थ में सुधार करता है

सभी प्रकार के व्यायाम आपके शरीर को ज्यादा एंडोर्फिन जारी करने में मदद करने के लिए जाने जाते हैं, जो आपको अच्छा महसूस करने में हेल्प करता है। सीढ़ियां चढ़ने से भी ऐसा ही होता है, इससे आपकी नींद के पैटर्न को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने में भी मदद करता है। इससे आपकी मेंटल हेल्थ में सुधार होता है।

4. यह सहनशक्ति बनाता है

2014 के एक अध्ययन से पता चलता है कि सीढियां चढ़ने से सहनशक्ति में सुधार होता है। आप एक्सरसाइज करने से शारीरिक रुप से तो ताकतवर होते हैं। साथ ही मानसिक रुप से भी मजबूत बनाता है।

5. मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

सीढ़ी चढ़ना एक वर्टिकल एक्सरसाइज (Vertical Exercise) है। इसमें आप अपनी पूरे शरीर को एक सीढ़ी ऊपर उठाने के लिए नीचे की ओर धकेलते हैं। इस प्रकार का व्यायाम पेट की मांसपेशियों को टोन करते हुए पैर, जांघ और कूल्हे की मांसपेशियों की ताकत बढ़ा सकता है। सीढ़ियां चढ़ने से निचले शरीर की मांसपेशियों का निर्माण करने में भी हेल्प मिल सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments