Wednesday, July 3, 2024
No menu items!
HomeLifestyleवुलन के कपड़े धोते समय न करें ये मिस्टेक्स, खराब हो सकती...

वुलन के कपड़े धोते समय न करें ये मिस्टेक्स, खराब हो सकती है चमक

वूलन के कपड़ों को अच्छे से स्टाइल करने के साथ ही इन्हें वॉश करना बेहद जरूरी है। वुलन कपड़ों को अगर जेंटल तरीके से साफ न किया जाए तो ये खराब हो जाते हैं। ऐसे में इन्हें वॉश करते समय कई तरह की सावधानियां बरतनी पड़ती हैं। अगर इन्हें सही तरह से वॉश न किया जाए तो ये अपनी शेप बदल देते हैं। कई बार ये पहनने के बाद बहुत ज्यादा रफ नजर आते हैं। कई बार महंगे स्वेटर इसकी चपेट में आकर खराब हो जाते हैं और उनकी सॉफ्टनेस और चमक गायब हो जाती है। अक्सर ऐसा तब होता है जब वॉश करते समय इन्हें अच्छे से साफ न किया जाए। ऐसे में जानते हैं कि आखिर वो कौन सी गलतियां हैं जिनकी वजह से ऊनी कपड़े खराब हो जाते हैं।

1) मशीन को ज्यादा भरना 

वैसे तो वुलन कपड़ों को हाथों से और मशीन से आसानी से धो सकते हैं लेकिन मशीन में वूलन कपड़ों को वॉश करते समय आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप मशीन को ओवरलोड न करें। अगर आप एक साथ सारे कपड़ों को धोने की कोशिश कर रही हैं तो ऐसा न करें। ऐसा करने से कपड़े तो अच्छे से साफ होंगे ही नहीं साथ ही ये खराब हो जाएंगे।

2) बहुत ज्यादा वॉश करना

कई लोगों की आदत होती है कि वह एक बार के पहने कपड़ों को धोते हैं। हालांकि ये आदत गर्मियों में काफी अच्छी साबित होती है। लेकिन अगर सर्दियों में आप वूलन कपड़ों को ओवर वॉश करते हैं तो ये खराब हो सकते हैं। इसकी जगह आप ऊनी कपड़ों को पहनने के बाद धूप दिखाएं और आप इन्हें दोबारा पहनने में गैप कर सकत हैं।

3) गर्म पानी में वॉश करना

अगर आप सोचती हैं कि वूलन कपड़ों को साफ करने के लिए गर्म पानी अच्छा ऑप्शन है चोत आपको बता दें कि बहुत ज्यादा गर्म पानी में कपड़े धोने से इनकी शेल्फ लाइफ कम हो सकती है। इसके लिए आप सामान्य पानी का ही इस्तेमाल करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments