teensexonline.com
Sunday, September 29, 2024
No menu items!
HomeBollywoodसबको जानने चाहिए शाहरूख खान के बारे में 30 सबसे रोचक तथ्य

सबको जानने चाहिए शाहरूख खान के बारे में 30 सबसे रोचक तथ्य

Shah Rukh Khan Facts in Hindi: अभिनेता शाहरूख खान ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आज हम आपको बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर शाहरूख खान के बारे में हिंदी में (SRK Facts in Hindi) 30 सबसे रोचक तथ्य ( Shah Rukh Khan Amazing Facts) बताने जा रहे हैं।

अपने फिल्मी करियर के शुरूआती वर्षों मे शाहरूख (Shahrukh Khan) ने नेगेटिव किरदार किए। उन्हीं किरदारों की बदौलत उन्हें कामयाबी की बुलंदी हासिल हुई। आज की तारीख में वो एक कामयाब अभिनेता हैं।

शाहरूख की इस कामयाबी में उन्हें कई असफलताएं मिलीं। मगर वो नहीं रूके। उनके संघर्ष से सीख लेते हुए आइये जानते हैं, उनके बारे में 30 सबसे रोचक तथ्य।

1- शाहरूख का जन्म वर्ष 2 नवंबर 1965 में दिल्ली में हुआ। वो मुस्लिम परिवार से थे और उनकी परवरिश दिल्ली में ही हुई।

2- शाहरूख ने अपने जीवन के पहले 5 साल अपने नाना के घर मंगलौर में बिताए थे। वहां उनके नाना इफ्तिखार अहमद मुख्य इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे।

3- शाहरूख खान के दादा जनवरी मुहम्मद एक जातीय पश्तून (पठान) थे, जो अफगानिस्तान से थे।

4- शाहरूख खान के पिता मीर ताज मोहम्मद एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता थे।

5- शाहरूख की मां लतीफ फातिमा थीं, जो एक सरकारी वरिष्ठ इंजीनियर की बेटी थी।

6- शाहरूख खान के पिता मीर ताज मोहम्मद और उनकी मां लतीफ फातिमा ने वर्ष 1959 में शादी की थी।

7- शाहरूख खान ट्विटर पर कह चुके हैं कि वे आधे हैदराबादी (मां), आधे पठान (पिता) और कुछ कश्मीरी (दादी। हैं।

8- शाहरूख खान की परवरिश दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में हुई है। वो यहीं पले बढ़े हैं।

9- शाहरूख और उनका परिवार एक किराए के मकान में रहता था।

10- शाहरूख खान स्पोर्ट्स में बहुत सक्रिय रहे हैं। उन्होंने हॉकी और फुटबॉल बहुत खेला है।

11- शाहरूख खान की कमाई सिर्फ 50 रूपये की थी। ये पैसे उन्होंने एक कंसर्ट के दौरान कमाए थे। ये पैसे लेकर वो ट्रेन से आगरा चले गए थे।

12- शाहरूख खान की गौरी से पहली मुलाकात 09-09-1984 को हुई थी। ये तारीख उन्हें आज भी याद है और इसी दिन उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस भी मिला था।

13- उन्होंने बताया है कि उनके पसंदीदा अभिनेता दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन और मुमताज हैं।

14- बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह बचपन में शाहरूख खान की मित्र रही हैं।

15- वर्ष 1981 और 1991 में शाहरूख को जिंदगी के दो सबसे बड़े झटके मिले। साल 1981 में कैंसर से उनके पिता की मौत हो गई। इसके 10 साल बाद वर्ष 1991 में डायबिटीज की कम्प्लिकेशन्स के कारण मृत्यु हो गई।

16- माता-पिता की मौत के बाद उनकी बड़ी बहन शहनाज बहुत डिप्रेशन में आई गई थी। शाहरूख खान बहन को संभाला और परिवार की जिम्मेदारी उठाई।

17- मां फातिमा की मृत्यु से उबरने के लिए शाहरूख ने मुंबई का रूख किया। और वो कभी वापस नहीं गए।

18- शाहरूख खान जब बच्चे थे तो उनका सपना सेना में भर्ती होना था। उन्होंने आर्मी स्कूल कोलकाता में एडमिशन भी ले लिया था। मगर इसके लिए उनकी मां फातिमा राजी नहीं हुई।

19- शाहरूख खान बहुत मेहनत करते हैं। वो दिन में सिर्फ 4-5 घंटे सोते हैं। उनका कहना है कि सोना जीवन को बर्बाद करना है।

20- सिनेमा में शाहरूख ने अपने नाम रोशन किया है। यहां उन्हें किंग खान और बादशाह के नाम से भी जाना जाता है।

21- शाहरूख खान ने वर्ष 1980 में एक टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरूआत थी।

22- बॉलीवुड में उन्होंने वर्ष 1992 में पहली फिल्म करने का मौका मिला। उनकी पहली फिल्म ”दीवाना” थी।

23- अपने करियर में शाहरूख खान ने तकरीबन 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

24- ‘राहुल’ नाम तो सुना होगा; डर, दिल तो पागल है, कुछ कुछ होता है, ज़माना दीवाना, यस बॉस, कभी खुशी कभी गम, चेन्नई एक्सप्रेस समेत 9 फ़िल्मों में शाहरुख का नाम राहुल था।

25- शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें 14 फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले हैं। साथ ही कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी नवाजा गया है।

26- शाहरूख खान की कई मशहूर फिल्में हैं। ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, दिल तो पागल है, कुछ कुछ होता है और कभी खुशी कभी ग़म’ जैसी रोमांटिक फिल्मों के बाद उन्हें सफलता मिली थी। इसके बाद वो बहुत मशहूर हो गए थे।

27- शाहरूख खान को फिल्मों घुड़सवारी और किसिंग सीन करने से डर लगता है।

28- भारत सरकार ने वर्ष 2005 में उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। हालांकि वो अब तक एक भी ”नेशनल फिल्म अवॉर्ड” नहीं जीत पाए।

29- फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर शाहरूख की पहली फिल्म ‘बाजीगर’ थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।

30- भारतीय सिनेमा जगत में अभिनेता शाहरूख खान सबसे सफल अभिनेताओं में से एक हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments