teensexonline.com
Saturday, September 28, 2024
No menu items!
HomeBollywood10 बॉलीवुड सितारे जिनकी मौत आज भी अनसुलझी पहेली बनी हुई है

10 बॉलीवुड सितारे जिनकी मौत आज भी अनसुलझी पहेली बनी हुई है

आज हम आपको भारतीय फिल्म जगत के कुछ महान और अपने जमाने के प्रसिद्ध कलाकारों के बारे में बताएंगे, जिनकी मौत हमेशा के लिए रहस्य बन कर रह गई और उनकी मौत का राज आज तक पता नहीं चला और रहस्य बनकर रह गया। आइए नजर डालते हैं उन 10 बॉलीवुड सितारों पर जिनकी मौत का रहस्य आज तक नहीं सूलझ पाया। Top 10 Bollywood Celebrities Death Mysteries in Hindi.

बॉलीवुड जगत को बेशुमार दौलत और समृद्धि के लिए जाना जाता है लेकिन बॉलीवुड की एक कड़वी सच्चाई में जिससे मुंह नहीं मोड़ा जा सकता। फिल्म इंडस्ट्री जहां कलाकारों को नाम, शोहरत और इज्जत दिलाती है वहीं कई बार गुमनामी की काली दुनिया में धकेल देती है।

बॉलीवुड में ऐसी कई महान हस्तियां हुई है जिनकी जिंदगी तो बहुत शानदार थी मगर उनकी मौत कैसे और किस तरह हुई यह एक रहस्य बनकर रह गया और उनकी मौत अनसुलझी पहेली बन गयी।

बॉलीवुड के 10 सितारे जिनकी मौत का राज आज तक पता नहीं चला

भारतीय फिल्मों के बहुत से सितारों की मौत रहस्य बन कर रह गई है, इनमें से दस सितारों के बारे में हम यहां बता रहे हैं। ऐसे बहुत से कलाकार है लेकिन यहां हम सिर्फ 10 कलाकारों के बारे में बताएंगे।

1. दिव्या भारती

बॉलीवुड में सबसे ज्यादा चौका देने वाली मौत मानी जाती है। दिव्या भारती की मृत्यु 19 वर्ष की कच्ची उम्र में ही हो गई थी। आज से 25 साल पहले 5 अप्रैल 1993 की रात को दिव्या भारती की अपने घर पर पांचवे फ्लोर की बालकनी से गिरकर मौत होने की खबर आई थी।

दिव्या जी पांचवी मंजिल से कैसे गिर गई क्या उन्होंने नशा किया हुआ था या फिर किसी ने जानबूझकर उन्हें धक्का देकर गिरा दिया था। इसके बारे में कुछ भी पता नहीं चला और उनकी मौत एक रहस्य बन कर रह गयी।

2. परवीन बॉबी

22 जनवरी 2005 को पूरा बॉलीवुड सदमे में आ गया जब दिग्गज अदाकारा परवीन बॉबी की मौत के बारे में पता चला। उन्हें दक्षिण मुंबई में स्थित अपने घर में मृत पाया गया। उनके निधन के बारे में सुनकर हर कोई हैरान रह गया था।

परवीन बॉबी जी का निधन 20 जनवरी 2005 कहां हुआ था। उनकी मौत की खबर 2 दिन बाद पता चली थी। उनकी मौत किस कारण से हुई अभी तक एक पहेली बनी हुई है।

वो अपने समय की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक थी। अपनी अदाओं से दर्शकों को हैरान करने वाली इस अभिनेत्री ने अपने कैरियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था।

3. गुरुदत्त

1964 में गुरु दत्त की गोलियों और शराब के ओवरडोज़ से मौत हो गई पर इस रहस्य से अब तक पर्दा नहीं उठ पाया है कि उनकी मौत ओवरडोज से हुई दुर्घटना थी आत्महत्या (suicide)।

उस दिन बॉलीवुड का एक चमकता सितारा हमेशा के लिए खो गया। बताया जाता है कि उनका अपनी पत्नी गीता दत्त के साथ अक्सर झगड़ा होता रहता था जिस से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया था लेकिन इसके कोई ठोस सबूत नहीं है।

4. श्रीदेवी

श्रीदेवी अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी का जश्न मनाने के लिए दुबई गई थी लेकिन उनकी ये यात्रा अंतिम यात्रा साबित हुई। उनका निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई के जुमैरा होटल के बाथटब में डूबने से हुआ। श्रीदेवी की मौत की खबर से पूरा बॉलीवुड हिल गया था।

होटल स्टाफ के मुताबिक, श्रीदेवी 48 घंटे तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली और इस दौरान वो अकेली थी। उसके बाद वो बाथटब में पड़ी मिली और उनकी मौत पानी में डूबने से हुई थी। यह हादसा था या साजिश, इसके बारे में कोई नहीं जानता।

5. जिया खान

राम गोपाल वर्मा की फिल्म “निशब्द” से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली अभिनेत्री जिया खान ने जून 2013 को मौत को गले लगा लिया। पुलिस जांच के मुताबिक जिया ने आत्महत्या की थी लेकिन उनके घरवालों के मुताबिक उनकी हत्या की गई थी।

जिया खान की बॉडी उनके अपार्टमेंट में लटकी हुई मिली थी लेकिन मुंबई पुलिस आत्महत्या के किसी भी संतोषजनक कारण तक नहीं पहुंच सकी। उनकी मौत की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी है।

6. मनमोहन देसाई

बेमिसाल निर्माता-निर्देशक मनमोहन देसाई की मृत्यु रहस्यमई परिस्थितियों में बालकनी से गिरकर हुई। उनकी मौत पर बहुत सारे सवाल उठे लेकिन उनकी मौत का राज कभी भी पूरी तरह से साफ नहीं हुआ।

कुछ लोगों का कहना था कि मनमोहन देसाई जी ने आत्महत्या की थी क्योंकि वो अपनी फिल्मों के ना चलने और पीठ दर्द से परेशान थे। जबकि कुछ लोगों का कहना था कि उन्हें मारा गया था। लेकिन सच्चाई आज तक किसी को पता नहीं चल पाई।

7. प्रत्युषा बनर्जी

अभी कुछ साल पहले टीवी सीरियल बालिका वधू की कलाकार प्रत्युषा बनर्जी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रत्यूषा जी आनंदी के किरदार से टीवी पर छा गई थी लेकिन महज 24 साल की उम्र में उनकी फांसी से मृत्यु हो गई।

इनकी कहानी भी कुछ जिया खान की तरह थी। इन्होंने सिर्फ 24 और 25 साल की उम्र में आत्महत्या क्यों की? क्या वजह होती थी इनके आत्महत्या करने की, इस बात का आज तक पता नहीं चल पाया है।

8. महेश आनंद

हिंदी फिल्मों में विलेन का रोल निभाने वाले 57 साल के अभिनेता महेश आनंद की लाश उनके घर से मिली जो डि-कंपोज़ हालत में थी। उनकी मौत शव मिलने से कुछ दिन पहले ही हो गई थी। पोस्टमार्टम के लिए उन्हें उसी कपूर अस्पताल में ले जाया गया जिसमें दिव्या भारती को ले जाया गया था।

उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ अकेला, इंद्रजीत, शहंशाह, गंगा जमुना सरस्वती जैसी कई फिल्मों में काम किया था। 80 से 90 के दशक में उनका बॉलीवुड में काफी बोल-बोला था लेकिन आज की नई पीढ़ी में उन्हें बहुत कम लोग जानते हैं।

9. नफीसा जोसेफ

साल 1997 में मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री नफीसा जोसेफ 2004 में मात्र 25 साल की उम्र में फांसी के फंदे पर झूल गई। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म “ताल” में काम किया था। उन्होंने आत्महत्या क्यों की इसका रहस्य अभी भी बरकरार है।

नफीसा की पहचान एक मॉडल के साथ-साथ MTV की होस्ट की भी थी। 30 जुलाई 2004 को उन्होंने पंखे से लटक कर आत्महत्या की थी। नफीसा के माता पिता ने आत्महत्या की वजह उनकी शादी का रद्द होना बताया था। लेकिन हकीकत क्या है इस बारे में कोई नहीं जानता।

10. सिल्क स्मिता

भारतीय सिनेमा की पूर्व अभिनेत्री सिल्क स्मिता को कौन नहीं जानता, जो 1993 में चेन्नई में स्थित अपने घर में मृत पाई गई थी। उनकी मौत भी वक्त के साथ एक रहस्य बनकर ही रह गई।

अपने जमाने में बोल्ड अभिनेत्री के तौर पर जाने जाने वाली सिल्क उर्फ विजयलक्ष्मी को विवादित एक्ट्रेस में भी गिना जाता है। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे। माना जाता है कि अकेलेपन की वजह से वो शराब और नशे की गिरफ्त में आ गई थी।

उन्होंने भी पंखे से लटककर आत्महत्या की थी। उन्होंने नशे की लत के कारण अपनी जिंदगी खत्म की थी या किसी और वजह से यह एक रहस्य है। इसके बारे में आज तक कोई भी नहीं जान पाया है।

निष्कर्ष

हिंदी फिल्मों का यह कड़वा सच है कि यहां कई सुपरस्टार और महान कलाकार गुमनामी की मौत मर गए और उनकी मौत की वजह का कुछ भी पता नहीं चल सका। कुछ की मौत गरीबी से तो कुछ की मौत रहस्यमय हालात में हुई।

यहां हमने बॉलीवुड के 10 सितारों की मौत के बारे में बताया है लेकिन सिर्फ इनके साथ ही ऐसा नहीं हुआ है यहां और भी ऐसे कई कलाकार हैं जिनकी मौत एक रहस्य बन कर रह गई और आज भी रहस्य बनी हुई है।

आखिर वो कौन सी वजह होती है जो 24-25 साल की उम्र में लोगों को मौत की दहलीज तक ले आरती है और गुरु दत्त जैसे मशहूर फिल्मकार को मौत के मुंह में पहुंचा देती है, क्यों लाखों दिलों पर राज करने वाले अचानक से आत्महत्या कर लेते हैं?

ऐसे बहुत से सवाल हैं जिनके जवाब बहुत मुश्किल है। शायद बनती-बिगड़ती किस्मत के साथ सामंजस्य बनाना मुश्किल हो जाता होगा और पैसों से खेलने वाली हस्तियों से गरीबी बर्दाश्त नहीं होती होगी।

बॉलीवुड के कलाकारों के साथ हुई इन घटनाओं से यह तो साफ पता चलता है कि यहां चढ़ते हुए सूरज को सलाम किया जाता है और ढलते हुए को अंधेरे में धकेल दिया जाता है फिर आखरी सांस तक उसको कोई नहीं पूछता और महेश जी जैसे महान लोगों की जिंदगी यूं ही गुजर जाती है।

यह भारतीय सिनेमा का कड़वा सच है अगर आप सहमत हैं तो इसे दूसरों के साथ शेयर करें और कमेंट में अपने विचार शेयर करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments