teensexonline.com
Sunday, September 29, 2024
No menu items!
HomeLifestyleघर पर इस तरह मराठी स्वीट डिश पूरन पोली बनाएं वो भी...

घर पर इस तरह मराठी स्वीट डिश पूरन पोली बनाएं वो भी इतनी आसान विधि से

भारत पूरे विश्व में अपनी संस्कृति, संस्कारों और पकवानों के लिए जाना जाता है। यहाँ हर राज्य की अपनी एक अलग विशेषता है। गुजरात का ढोकला, राजस्थान की दाल-बाटी और बिहार का लिट्टी चोखा हर जगह लोकप्रिय है। इन्हीं लोकप्रिय पकवानों में से एक पकवान की रेसिपी आज हम आपको बताने जा रहे हैं  जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं और अपने परिवार के लोगों का दिल जीत सकते हैं। आज की यह डिश आपको बहुत पसंद आएगी। यह महाराष्ट्र में बनाई जाने वाली पारम्परिक स्वीट डिश है इसका नाम है पूरन पोली जिसको कई जगह अलग-अलग तरीको से बनाया जाता है। लेकिन सबसे ज्यादा लोकप्रिय चने की दाल वाली पूरन पोली है। यह महाराष्ट्र में बहुत ज्यादा प्रचलित है। यह स्वाद में बहुत ही लाजवाब होती है। यह खाने में मीठी होती है जो कि हर किसी को पसंद आती है। साथ ही यह ऐसी डिश है जिसे आप 2-3 दिन तक रख सकते हैं और खा सकते हैं इसका स्वाद बिल्कुल भी खराब नहीं होता। साथ ही पूरन पोली को बनाना बहुत ही आसान है।

 

पूरन पोली बनाने की विधि

सबसे पहले चने की दाल को 4 से 5 घंटे पहले पानी में भिगो दें। उसके बाद आटे और मैदा को किसी बर्तन में डाल लीजिए। साथ ही इसमें नमक और 2 छोटी चम्मच घी डालें। सारी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें। आटे को गुनगुने पानी से नरम गूथ लें। साथ ही गुथे हुये आटे को सेट होने के लिए ढककर रख दें। कम से कम 15-20 मिनट तक आटे को ढककर रखें। इसके बाद फिलिंग की तैयारी करें।

 

सबसे पहले कुकर में दाल और 2 ग्लास पानी डाल कर उसे उबलने रख दें। एक सीटी लगने पर गैस को बंद कर दें और कुकर का प्रेशर खत्म होने का इंतजार करे। उसके बाद  दाल  को कुकर से निकालकर किसी कटोरे या अपने सुविधाजनक बर्तन में रखें। दाल ठंडी होने के बाद,उसे मिक्सर में डालकर बिल्कुल बारीक पीस लें। दाल पीसने के बाद पूरन पोली भरने के लिए पूरन बना लें।

 

पूरन बनाने के लिए एक पैन या भगोने में गरम पानी करें। साथ ही पैन या भगोने में 2 चम्मच घी डालें और घी में गुड़ तोड़कर कर डालें। गुड़ को पानी में पिघलने तक अच्छी तरह पका लें। गुड़ के पिघलने के बाद, इसमें पिसी हुई दाल डालकर अच्छी तरह से मिलायें और धीमी आंच पर इसे पकने रख दें। पूरन भुनने के बाद उसमें इलाइची पाउडर मिला लें। इसके बाद गैस बंद कर दें, आपकी पूरन तैयार है।

 

इतनी देर में आटा भी सेट हो गया है। आटे को थोड़ा सा मसलकर चिकना कर लें। उसके बाद छोटी-छोटी लोई बना के उसमे थोड़ा सुखा आटा लगा लें और अब पुरी के आकार में इसे बेल लें। साथ ही अब तवा गरम होने रख दें। जितना आटा है उतना ही पूरन लें उसके बाद पूरन का एक भाग उठा के पूरी के बीच में रख दें और पूरी को चारो तरफ से अच्छे से बंद करें। यह बिल्कुल उसी तरह बनाना है जैसे आप एक स्टाफिंग कचौड़ी बनाते हैं। साथ ही इसे थोड़ा हथेली से दबा दें ताकि पूरन अच्छी तरह से अंदर फैल जाए। इसके बाद हल्के हाथों से बेलें। अगर ज्यादा दबाव देते हुए बेलेंगे तो पूरी फट सकती है। इसके बाद तवे पे आपनी इच्छा अनुसार तेल या घी लगा लें और उसे पूरे तवे पर फैला दें। इसके बाद गरम तवे पर पूरन पोली डालें और पूरन पोली को अच्छी तरह से दोनों तरफ से सेंक लें और उसी समय थोड़ा घी या तेल दोबारा तवे पर लगायें और पूरन पोली को सेकें। दोनों तरफ ब्राउन होने के बाद पूरन पोली को तवे से उतारकर रख लें। इस सारी विधि के बाद आपकी ऊपर से क्रिस्प और अंदर से मुलायम पूरन पोली बनके तैयार है और अब इस बनी हुई पूरन पोली को आप चटनी, अचार के साथ परोस सकते हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments