teensexonline.com
Sunday, September 29, 2024
No menu items!
HomeBollywoodPRATEIK BABBAR ने सीने पर लिखवाया मां स्मिता पाटिल का नाम, याद...

PRATEIK BABBAR ने सीने पर लिखवाया मां स्मिता पाटिल का नाम, याद कर हुए भावुक

बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar) अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने लुक्स और स्टाइल को भी लेकर खबरों में रहते हैं। प्रतीक सोशल आए दिन अपने नए लुक्स फैंस के बीच शेयर करते रहते हैें। हाल ही में प्रतीक बब्बर ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने अपने शरीर पर अपनी मां स्मिता पाटिल (Smita Patil) का नाम लिखवाया है। प्रतिक की मां महज़ 31 साल की उम्र में स्मिता यह दुनिया छोड़कर चली गयी थीं और अब प्रतिक ने सीने पर उनके नाम का ‘टैटू’ (Tattoo) करवाकर उन्हें याद किया है।

दरअसल प्रतीक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो भी शेयर की है। तस्वीर में प्रतीक अपने डॉगी के साथ नज़र आ रहे हैं और सीने पर स्मिता लिखा दिख रहा है। इस तस्वीर के साथ प्रतीक ने लिखा- अपने दिल पर अपनी मां का नाम लिखवा लिया है। इसके साथ प्रतीक ने स्मिता #4ever लिखा है। साथ ही 1955- इनफिनिटी लिखा है। बता दें, 1955 स्मिता पाटिल का जन्म का साल है।

एक बातचीत में प्रतिक ने बताया कि वो हमेशा से अपनी मां के नाम का टैटू करवाना चाहते थे। कई सालों से मैं इसके बारे में सोच रहा था। अब यह सही लग रहा है। उनका नाम बिल्कुल उसी जगह लिखवाया है, जहां होना चाहिए, मेरे दिल पर। 1955 उनके जन्म का साल है और वो हमेशा मेरे साथ रहेंगी।

प्रतीक इंस्टाग्राम पर अक्सर स्मिता पाटिल की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। प्रतीक बब्बर राज बब्बर की दूसरी पत्नी स्मिता पाटिल के बेटे हैं। स्मिता पाटिल ने राज बब्बर के साथ शादी की थी। लेकिन अफसोस बेटे को जन्म देने के 2 हफ्ते बाद ही 13 दिसंबर 1986 को स्मिता पाटिल का निधन हो गया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रतीक ने साल 2008 में फिल्‍म ‘जाने तू… या जाने न’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था। इसके अलावा प्रतीक ने ‘दम मारो दम’, ‘आरक्षण’, ‘धोबी घाट’ और रोमांटिक फिल्‍म ‘माई फ्रेंड पिंटो’ में भी काम किया था। वे टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की फिल्‍म ‘बागी 2’ में भी नजर आये थे। सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म छिछोरे में भी उन्होंने दमदार रोल किया था। वहीं, जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फ़िल्म मुंबई सागा में भी प्रतीक ने एक रोल निभाया है, जो 27 अप्रैल को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments