teensexonline.com
Saturday, September 28, 2024
No menu items!
HomeBollywoodSunny Leone पर लोग करते थे सेक्सिएस्ट कमेंट्स, पोर्न स्‍टार बनने की...

Sunny Leone पर लोग करते थे सेक्सिएस्ट कमेंट्स, पोर्न स्‍टार बनने की खबर सुन ऐसा था पैरेंट्स का रिएक्‍शन

सनी ल‍ियोनी का जन्‍म 13 मई 1981 को कनाडा में हुआ था। उनका असली नाम किरनजीत कौर वोहरा था। उनका जन्म एक पंजाबी परिवार में हुआ था। सनी ल‍ियोनी ने 19 साल की उम्र में पॉर्न इंडस्ट्री में कदम रखा था। बाद में सनी बिग बॉस 5 में वाइल्ड कार्ड प्रतिभागी थीं और इसके बाद सनी लियोनी को जिस्म 2 का ऑफर मिला था। जिस्म 2 से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सनी ने उसके बाद कई फिल्में की। जिस्म 2 के बाद सनी एकता कपूर की रागिनी एमएमएस 2, लीला एक पहेली, हेट स्टोरी 2, जैकपॉट, बलविंदर सिंह फेमस हो गया, शूटआउट एट वडाला, वन नाइट स्टैंड, रईस, सिंह इज ब्लिंग जैसी फिल्मों में भी नजर आईं।

आते थे नफरत भरे मेल

अभिनेत्री सनी लियोनी ने एक वीडियो पोस्ट कर खुद बताया था कि कैसे उन्हें बहुत सारे जजमेंट्स का सामना करना पड़ा, कैसे उनके ऊपर सेक्सिएस्ट कमेंट्स पास होते थे। इतना ही नहीं उनका अवॉर्ड शोज से बायकॉट तक किया गया। सनी लियोनी को नफरत भरे मेल्स आते थे। उनकी डांस को भी क्रिटिसाइज किया जाता था। फिल्मों के लिए आलोचना की जाती है और उनको साइड लाइन कर दिया गया। कोई वर्क ऑफर्स और कोई सपोर्ट नहीं किया गया है। हालांकि अभिनेत्री सनी लियोनी ने हार नहीं मानी और इन बीते वर्षों में इन सबसे ऊपर उठकर आ गईं। सनी ने खुद को सेल्फ मेट वूमन साबित किया।

ऐसा था पैरेंट्स का रिएक्‍शन

सनी लियोनी ने खुद खुलासा किया था जब पैरेंट्स को उनके पोर्न स्‍टार बनने की खबर लगी तो कैसा था र‍िएक्‍शन। सनी लियोनी ने बताया कि पोर्न इंडस्ट्री उन्‍होंने पेरेंट्स की मर्जी के बगैर ज्वाइन की थी। यह काम उनके ल‍िए एक व्‍यवसाय की तरह था। जब उन्‍होंने पेंटहाउस (एडल्ट इंडस्ट्री की फेमस मैगजीन) कवर ऑफ दि ईयर और $100,000 (आज के हिसाब से करीब 68 लाख रुपए) जीत लिए, तब पेरेंट्स को उनके पोर्न स्‍टार बनने की जानकारी हुई। हर मां बाप की तरह उनके पेरेंट्स के लिए भी यह एक झटके की तरह था। पैरेंटस को सनी लियोनी की असलियत का पता चला तो पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद उनका रिश्‍ता पहले जैसा नहीं रहा।

इन लोगों को डेट कर चुकी हैं सनी लियोनी

सनी लियोनी ने साल 2011 में डेनियल वेबर के साथ शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने काफी वक्त एक दूसरे को डेट किया था। सनी और डेनियल के तीन बच्चे हैं। उन्होंने साल 2017 को निशा कौर वेबर को गोद लिया था। वहीं, इसके बाद सरोगेसी के जरिए जुड़वा एशर और नोह को जन्म दिया था। डेनियल वेबर से शादी से पहले सनी का अफेयर मेट एरिक्सन के साथ रह चुका है। सनी ने मेट एरिक्सन के साथ साल 2007 में एक साथ छह एडल्ट फिल्में साइन की थी। सनी और मेट एरिक्सन साल 2008 में अलग हो गए थे। मेट एरिक्सन से ब्रेकअप के बाद सनी लियोनी ने कनेडियन कॉमेडियन रसल पीटर को भी डेट किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments